फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पुरानी यादों में भावुक हुए हुड्डा, सहपाठी मालाराम को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
नांगल चौधरी। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा रविवार को नांगल चौधरी पहुंचे। उन्होंने अपने सहपाठी और दिवंगत पूर्व सरपंच चौधरी मालाराम को श्रद्धांजलि दी। हुड्डा ने मालाराम के परिजनों से मुलाकात कर शोक जताया और उन्हें ढांढस बंधाया।
विज्ञापन

इस दौरान हुड्डा ने अपने पुराने साथी के साथ बिताए दिनों को याद किया। उन्होंने कहा कि चौधरी मालाराम उनके सहपाठी और लंबे समय से साथी रहे। उनके साथ बिताए समय की कई यादें आज भी उनके मन में हैं। मालाराम सरल और मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे और गांव व समाज के लिए हमेशा काम करते रहे।
हुड्डा ने कहा कि मालाराम का निधन परिवार के साथ-साथ क्षेत्र और उनके पुराने साथियों के लिए भी बड़ी क्षति है। पुराने सहपाठी के निधन की खबर से उन्हें गहरा आघात पहुंचा है।
विज्ञापन

हुड्डा के पहुंचने की सूचना पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, स्थानीय नेता और क्षेत्रवासी भी मौजूद रहे। सभी ने मालाराम को श्रद्धासुमन अर्पित कर परिवार के प्रति संवेदना जताई।
इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव अनीता यादव व दान सिंह, विधायक मंजू चौधरी, जिला अध्यक्ष सतबीर झुकिया, बलदेव सिंह चहल, एडवोकेट जसबीर सिंह ढिल्लों सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें