फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पर्यटकों को साइबर अपराध पर किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पुलिस अक्तूबर माह को साइबर जागरूकता माह के रूप में मना रही है। इसका लक्ष्य आमजन को साइबर अपराधों से बचाना है। साइबर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार की टीम ने ब्रह्मसरोवर पर पर्यटकों को साइबर अपराधों और बचाव की जानकारी दी। प्रदीप कुमार ने कहा कि जागरूक नागरिक ही स्वयं को साइबर अपराध से सुरक्षित रख सकते हैं।
विज्ञापन

साइबर ठग एप्स और बैंकिंग प्रणाली में सेंधमारी कर लोगों से धोखाधड़ी कर रहे हैं। भारत सरकार ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग वेबसाइट और सहायता नंबर 1930 जारी किया है। इस पर नागरिक साइबर अपराध से संबंधित शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
शिकायत मिलने पर धोखाधड़ी वाले खाते को तुरंत अवरुद्ध कर दिया जाता है। इससे पीड़ितों के खाते से निकली धनराशि वापस भिजवाने की प्रक्रिया पूरी होती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें