फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: शिक्षक दिवस पर विद्यार्थियों ने सीखे तनाव प्रबंधन के गुर

Sun, 06 Sep 2026 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
05जेएनडी05: कॉलेज में ​शिक्षक दिवस पर मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में मौजूद ​शिक्षक व व
विज्ञापन
जींद। संत शिरोमणि श्री सैन भगत राजकीय महाविद्यालय में शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य और तनाव प्रबंधन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य सत्यवान मलिक ने की।
विज्ञापन

मनोविज्ञान विभाग, भूगोल विभाग तथा विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए राष्ट्रीय टास्क फोर्स के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने संगीत, नृत्य और म्यूजिकल गेम्स के माध्यम से तनाव कम करने के उपाय सीखे। प्राचार्य सत्यवान मलिक ने कहा कि विद्यार्थियों की पढ़ाई के साथ उनके मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य पर ध्यान देना भी आवश्यक है। संगीत एवं रचनात्मक गतिविधियां तनाव कम करने तथा सकारात्मक सोच विकसित करने में सहायक होती हैं।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी पसंद के गीत प्रस्तुत किए और गीतों पर नृत्य करने के साथ विभिन्न संगीत आधारित खेलों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इन गतिविधियों का उद्देश्य विद्यार्थियों को पढ़ाई और दैनिक तनाव से कुछ समय दूर रखकर सकारात्मक एवं आनंददायक वातावरण प्रदान करना था।
विज्ञापन

उपप्राचार्य डॉ. लाभ सिंह ने कहा कि संगीत और मनोरंजक गतिविधियों से विद्यार्थियों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। नोडल अधिकारी डॉ. प्रेम पूनम ने विद्यार्थियों को भावनाओं की स्वस्थ अभिव्यक्ति और आवश्यकता पड़ने पर परामर्श लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर कृष्ण कुंडू, रीना मलिक और पूनम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें