फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पीसीएस अफसर और कुंवारी हूं...': तलाकशुदा और एक बच्चे की मां ने आप नेता से की शादी; आठ माह बाद किया ये कांड

Wed, 07 Oct 2026 10:23 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, लुधियाना

सार

फतेहगढ़ साहिब में सरहिंद मार्केट कमेटी के अध्यक्ष और आप नेता अमरिंदर सिंह के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। महिला ने खुद को पीसीएस अफसर बताया और आप नेता से शादी कर ली। आठ महीने बाद पत्नी जेवर ले चली गई। पीड़ित पति ने पुलिस में शिकायत दी है।
विज्ञापन
Woman Claiming to Be PCS Officer - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहगढ़ साहिब में सरहिंद मार्केट कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह की शिकायत पर थाना सरहिंद पुलिस ने उनकी पत्नी मनजिंदर कौर समेत छह लोगों के खिलाफ शादी से जुड़ी धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस ने बीएनएस की धाराओं 318(4), 336(3), 338(2) और 61(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शिकायत में अमरिंदर सिंह ने आरोप लगाया है कि शादी से पहले मनजिंदर कौर और उसके परिजनों की ओर से उन्हें बताया गया था कि वह पीसीएस अधिकारी हैं और अविवाहित हैं। शिकायतकर्ता का दावा है कि शादी के बाद उसे पता चला कि मनजिंदर कौर पहले तलाकशुदा थीं और उनका एक बच्चा भी है। 

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि वह पीसीएस अधिकारी नहीं हैं और इन तथ्यों की जानकारी उनसे छिपाई गई। अमरिंदर सिंह के अनुसार, शादी के करीब आठ महीने बाद उनकी पत्नी घर से सोने के आभूषण लेकर चली गईं। उन्होंने इसे लेकर पुलिस को शिकायत दी, जिसके आधार पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

सभी आरोपी तरनतारन जिले के
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, मामले में मनजिंदर कौर के अलावा तरसेम सिंह, वरिंदरजीत कौर, नरिंदर सिंह उर्फ गोल्डी, गुरप्रीत कौर और सुखिंदर सिंह राणा को आरोपी बनाया गया है। सभी आरोपी तरनतारन जिले के गांव सुरसिंह के निवासी बताए गए हैं।

 

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। दूसरे पक्ष से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी।
विज्ञापन

डीएसपी कुलदीप सिंह संधु का कहना है कि अमरिंदर सिंह ने जो भी शिकायतें दर्ज करवाई हैं, उनकी जांच कराई जाएगी और दोषी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। इस पर अफवाहें न फैलाई जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें