फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: भर्ती परीक्षाओं में देरी पर कल पंचकूला में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से भर्ती परीक्षाएं आयोजित न किए जाने से खफा युवा बुधवार को पंचकूला में प्रदर्शन करेंगे। युवाओं ने आयोग कार्यालय के सामने महाआंदोलन का आह्वान किया है। अभ्यर्थियों की मांग है कि इस वर्ष निकाले गए विज्ञापनों सहित अन्य पिछले वर्षों की अधर में लटकी भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाए। वार्षिक भर्ती परीक्षा कैलेंडर जारी करने की भी मांग उठाई है।
विज्ञापन

संघर्ष समिति के सदस्य प्रवीन कुमार ने बताया कि युवाओं की मांग है कि पुलिस, ड्राफ्ट्समैन, स्टेनोग्राफर, स्टाफ नर्स, मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर (एमपीएचडब्ल्यू) और जूनियर इंजीनियर (जेई) जैसी लंबित भर्तियां पूरी की जाएं। पिछले दो साल से विभिन्न सरकारी पदों की भर्ती परीक्षाएं रुकी हुई हैं। इससे हजारों युवाओं का भविष्य अधर में लटका है। पहले यह प्रदर्शन 20 सितंबर को किया जाना था लेकिन ऑनलाइन बैठक में बुधवार को प्रदर्शन का फैसला लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें