फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: जिला स्तरीय जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता 15 को कुंगड़ में

Mon, 14 Sep 2026 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बवानीखेड़ा। गांव कुंगड़ के खेल स्टेडियम में 15 सितंबर को जिलास्तरीय जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। एमेच्योर कबड्डी विकास समिति के सचिव विकास चहल ने इस संबंध में जानकारी दी।
चहल ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को अपने साथ पासपोर्ट साइज के फोटो लाने होंगे। इसके अतिरिक्त, आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना भी अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास चहल ने कहा कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन जिला स्तरीय भिवानी की कबड्डी टीम के लिए किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी बाद में जिला हिसार के भैणी भिवानी रोहिल्या गांव में होने वाली राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें