ऑस्कर के मंच तक पहुंचेगी फिल्म
टोरोंटो फिल्म फेस्टिवल में प्लेटफॉर्म प्राइज जीतने वाली चुनिंदा फिल्मों को ऑस्कर की इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में सीधी तौर से शामिल होने का मौका मिलता है। इस तरह यह फीचर फिल्म जल्द ऑस्कर जैसे प्रतिष्टित मंच तक का सफर कर सकती है।
फिल्म ‘अंग’ के बारे में
फिल्म ‘अंग’ का निर्माण पहले एक शॉर्ट फिल्म के रूप में हुआ था। इसके बाद इस फिल्म को फीचर फिल्म की तरह रिलीज किया गया। फिल्म कोन्याक भाषा में बनाई गई है। कोन्याक नागालैंड के कोन्याक समुदाय की प्रमुख भाषाओं में से एक है। हालांकि भारतीय सिनेमा में इस भाषा में काफी कम फिल्मों का निर्माण हुआ है।
कौन हैं फिल्म के निर्देशक?
फिल्म का निर्देशन तेजा रियो ने किया है। वह नागालैंड के फिल्म मेकर हैं। उन्होंने यूके स्थित नेशनल फिल्म एंड टेलीविजन स्कूल से पढ़ाई की है। उनके फिल्म निर्माण का अहम मकसद नॉर्थ-ईस्ट भारत की कहानियों और आवाजों को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना रहा है। 'अंग' से पहले, रियो ने ‘डिसोसिएट’, ‘चेकपोस्ट’ और 'एडे ऑन ए संडे' जैसी शॉर्ट फिल्में डायरेक्ट की थीं।