द ग्रेट इंडियन कपिल शो
- फोटो : इंस्टाग्राम @netflix_in
ऋषभ के सितार से गूंजेगी महफिल, जैस्मिन करेंगी लाइव कॉन्सर्ट
इस एपिसोड में म्यूजिक लवर्स को शानदार परफॉर्मेंस देखने को मिलेगी। प्रोमो में ऋषभ रिखीराम शर्मा सितार बजाते नजर आ रहे हैं। उनकी परफॉर्मेंस के बाद शो में मौजूद सभी लोग खड़े होकर तालियां बजाते हैं। वहीं, जैस्मिन सैंडलस अपनी परफॉर्मेंस से माहौल को एक लाइव कॉन्सर्ट जैसा बना देती हैं।
कॉमेडी का तड़का लगाने के लिए सुनील ग्रोवर भी नजर आएंगे। प्रोमो में वह ऋषभ के साथ फ्लर्ट करते दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा फिल्म 'धुरंधर' के किरदारों के अंदाज में मेहमानों के साथ मस्ती करते नजर आएंगे।