वीडियो पर यूजर्स ने किए कमेंट
कई यूजर्स ने सवाल उठाया कि क्या सेलिब्रिटी से मिलते समय फैंस कभी-कभी पर्सनल बाउंड्री पार कर जाते हैं। वहीं, कुछ लोगों ने शांत रहने और फैंस के साथ जन्मदिन का सेलिब्रेशन जारी रखने के लिए रचिता की तारीफ की। एक यूजर ने लिखा 'यह उत्पीड़न है।' इस पर दूसरे यूजर ने सहमति जताते हुए कहा, 'हो सकता है कि वह मुस्कुरा रही हों या हिम्मत दिखा रही हों, लेकिन अंदर से वह परेशान हो सकती हैं। फैंस को बाउंड्री का सम्मान करना चाहिए।' एक कमेंट में लिखा था, 'पुरुष हो या महिला, किसी अजनबी को कभी कहीं न छुएं। यह बेसिक मैनर्स हैं। किसी ऐसे व्यक्ति को क्यों छुएं जो आपको जानता भी नहीं?' एक और व्यक्ति ने लिखा, 'उन्होंने इसे अच्छे से संभाला।'