फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख खान: सुहाना को 'तू मिल जाए' के लिरिक्स याद देख हैरान हुए 'किंग', एड शीरन के लिए कही ये बात

Fri, 06 Nov 2026 12:26 PM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • फिल्म 'किंग' 24 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
  • इसका पहला गाना 'तू मिल जाए' सोमवार को रिलीज हुआ था।
  • आइए जानते हैं कि अब इसके लिरिक्स को लेकर शाहरुख खान ने क्या कहा है।
विज्ञापन
शाहरुख खान और सुहाना खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'किंग' को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच उनकी बेटी सुहाना खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, सुहाना ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर की, जिसमें वह एड शीरन के गाने 'तू मिल जाए' को गाती नजर आ रही हैं। सुहाना के इस वीडियो पर शाहरुख खान ने ऐसा कमेंट किया, जिसने सबका ध्यान खींच लिया।
विज्ञापन
Trending Videos

रिलीज हुआ किंग का पहला गाना 'तू मिल जाए' - फोटो : Instagram @shahrukhkhan
क्या बोले शाहरुख खान?
बता दें कि सुहाना खान ने यह वीडियो मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी के लिए तैयार होते समय बनाया था। वीडियो में वह फिल्म 'किंग' के नए गाने 'तू मिल जाए' के बोल गुनगुनाती दिखाई दे रही हैं। बेटी का यह अंदाज देखकर शाहरुख भी खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाए। किंग ने कमेंट करते हुए लिखा, 'तुम्हें इसके बोल कैसे याद रहते हैं। मेरे लिए तो यह बहुत मुश्किल था, क्योंकि एड बहुत तेजी से गाते हैं।' शाहरुख के इस कमेंट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

शाहरुख के जन्मदिन पर रिलीज हुआ गाना
बता दें कि 'तू मिल जाए' गाना सोमवार को शाहरुख खान के 61वें जन्मदिन के मौके पर रिलीज किया गया था। इस गाने को अरिजीत सिंह और मधुबंती बागची ने मिलकर गाया है। वहीं, इसमें इंग्लिश रैप एड शीरन ने लिखा है। गाने का म्यूजिक सचिन-जिगर ने तैयार किया है, जबकि इसके बोल कुमार ने लिखे हैं।
विज्ञापन

एड शीरन और शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम @farahkhankunder
एड शीरन ने बताया कैसे मिला 'किंग' में काम
गाना रिलीज होने के बाद एड शीरन ने शाहरुख खान के साथ अपने रिश्ते और इस म्यूजिकल कोलैबोरेशन को लेकर एक खास पोस्ट शेयर किया। उन्होंने बताया कि शाहरुख से उनकी पहली मुलाकात के दौरान ही अभिनेता ने उनसे अपनी अगली फिल्म के लिए गाना बनाने और बॉलीवुड में डेब्यू करने की बात कही थी। एड ने बताया कि पिछली बार जब वह भारत आए थे, तब शाहरुख के घर गए थे।

वह शाहरुख से अपने गाने 'सैफायर' के म्यूजिक वीडियो में अरिजीत सिंह के साथ कैमियो करने का अनुरोध करने पहुंचे थे। इसी मुलाकात के दौरान शाहरुख ने उनकी मुलाकात म्यूजिक कंपोजर जोड़ी सचिन-जिगर से कराई। एड के मुताबिक, उसी रात उन्होंने 'किंग' के गाने 'तू मिल जाए' के लिए अपना हिस्सा लिखा और रिकॉर्ड भी किया। उन्होंने शाहरुख, अरिजीत और सचिन-जिगर के साथ काम करने पर खुशी जताई।

कब सिनेमाघरों में आएगी 'किंग'?
  • शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं।
  • फिल्म को रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं।
  • यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें