फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Film Awards Live: शुरू हुआ समारोह; कार्तिक को मिलेगा बेस्ट एक्टर अवॉर्ड, यामी समेत कई सेलेब्स मौजूद

Tue, 22 Sep 2026 04:36 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

National Film Awards 2026 Live News: 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का आयोजन आज 22 सितंबर को हो रहा है।  आमतौर पर यह आयोजन राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में होता है। मगर, इस बार अवॉर्ड सेरेमनी गुजरात के एकता नगर में हो रही है। 
विज्ञापन
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:35 PM, 22-Sep-2026
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव - फोटो : वीडियो ग्रैब

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने क्या कहा?

समारोह में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वहां मौजूद लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा, 'हमेशा राष्ट्र प्रथम होना चाहिए'।

04:32 PM, 22-Sep-2026
अनंत नाग - फोटो : साभार@DoordarshanNational

अनंत नाग को दादा साहब फाल्के सम्मान 

साल 2024 के लिए अनंत नाग को दादा साहब फाल्के पुरस्कार प्रदान किया जा रहा है। समारोह में उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन प्रदान किया गया।

04:23 PM, 22-Sep-2026
आनंद एल राय - फोटो : साभार@DoordarshanNational

आनंद एल राय को सम्मान

आनंद एल राय को स्टैच्यू ऑफ यूनिटी - एकता का प्रतीक पर बनी डॉक्यूमेंट्री के लिए 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (गैर-फीचर फिल्म श्रेणी) से सम्मानित किया गया है।

विज्ञापन
04:19 PM, 22-Sep-2026

सौंदर्य जयचंद्रन को मिला अवॉर्ड

बेस्ट नेरेशन के लिए सिल्वर लोटस अवॉर्ड सौंदर्य जयचंद्रन को मिला है।

04:16 PM, 22-Sep-2026

संजीव श्रीवास्तव को बेस्ट क्रिटिक का अवॉर्ड

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में बेस्ट फिल्म क्रिटिक का पुरस्कार संजीव श्रीवास्तव को दिया गया।

विज्ञापन
04:15 PM, 22-Sep-2026

सर्वश्रेष्ठ पुस्तक का पुरस्कार कन्नड़ पुस्तक को

सिनेमा पर सर्वश्रेष्ठ किताब के लिए 'नानीरूवुदे निमगागी नादिरूवदे मनगागी' को मिला है। इस कन्नड़ पुस्तक के लिए कंचनुरु प्रदीप कुमार शेट्टी को सम्मानित किया गया है। पुस्तक के लिए प्रकाशक मिरर पुस्तक को भी स्वर्ण कमल  से नवाजा गया है।

04:01 PM, 22-Sep-2026
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार - फोटो : साभार@DoordarshanNational

राष्ट्रगीत के साथ शुरू हुआ समारोह

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंच चुकी हैं। सबसे पहले राष्ट्रगीत गाया गया। फिर राष्ट्रगान गाने के साथ आयोजन शुरू हुआ है।




03:30 PM, 22-Sep-2026
आदित्य धर-यामी गौतम - फोटो : साभार@DoordarshanNational

यामी गौतम और आदित्य धर पहुंचे

यामी गौतम ने डेब्यू नेशनल अवॉर्ड पर कहा, 'यह बहुत बड़ा सम्मान है। दर्शकों ने प्यार दिया। मैं यह बता नहीं पा रही हूं कि मैं कितनी खुश हूं। 'आर्टिकल 370' जैसी फिल्म को इतना प्यार मिला है। कई बार बहुत वर्षों की मेहनत नजर आती है। वह यही फिल्म है'। इस दौरान आदित्य धर ने ‘धुरंधर’ पर ज्यादा बात करने से इनकार किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले साल नेशनल अवॉर्ड समारोह में वह फिल्म ‘धुरंधर’ पर बात कर सकेंगे। बता दें कि आदित्य धर ‘आर्टिकल 370’ के प्रोड्यूसर हैं।


03:28 PM, 22-Sep-2026
प्रसून जोशी - फोटो : साभार@DoordarshanNational

प्रसून जोशी बोले- 'शानदार पहल'

प्रसून जोशी ने एकता नगर में सेरेमनी के आयोजन को एक शानदार पहल बताया। आगे कहा, 'ये अवॉर्ड अब लोगों के बीच आ गए हैं। जो लोग कटा हुआ महसूस करते होंगे इन अवॉर्ड से, उन्हें प्रोत्साहन मिलेगा। मैं प्रसार भारती की तरफ से सभी का आभार जताना चाहता हूं'।

03:24 PM, 22-Sep-2026
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह - फोटो : साभार@DoordarshanNational

भव्य स्तर पर हुईं तैयारियां

एकता नगर में 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का आयोजन भव्य तरीके से हुआ है। 

03:16 PM, 22-Sep-2026
मनोज मुंतशिर - फोटो : साभार@DoordarshanNational

मनोज मुंतशिर ने जताई खुशी

मनोज मुंतशिर भी समारोह में पहुंच गए हैं। 'मैदान' के 'जाने दो' गाने के लिए उन्हें अवॉर्ड मिलेगा। रेड कार्पेट पर उन्होंने इस गाने की मेकिंग का किस्सा सुनाया। फिल्म ‘मैदान’ के गाने ‘जाने दो’ के लिए मनोज मुंतशिर ने बेस्ट लिरिक्स का नेशनल अवॉर्ड जीता है। उन्होंने बताया कि म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान ने गाने की शुरुआती दो लाइनें सुनने के बाद ही कह दिया था कि नेशनल अवॉर्ड जरूर मिलेगा।

03:13 PM, 22-Sep-2026
विजय गांगुली - फोटो : साभार@DoordarshanNational

विजय गांगुली ने की शिरकत

मशहूर कोरियोग्राफर और रुपाली गांगुली के भाई विजय गांगुली भी सेरेमनी में पहुंचे। उन्होंने खुशी जताई। अपने 'आज की रात' गाने पर डांस करके दिखाया। बता दें कि 'स्त्री' के गाने आज की रात की कोरियोग्राफी के लिए अवॉर्ड जीता है

03:09 PM, 22-Sep-2026
ममूटी - फोटो : साभार@DoordarshanNational

ममूटी बोले- 'खुशकिस्मत हूं'

ममूटी ने समारोह के रेड कार्पेट पर कहा, 'मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि यह मेरा चौथा अवॉर्ड है। यह एक लंबी यात्रा रही है, जिसमें तमाम लोगों ने मुझे सपोर्ट किया है। मुझे जो लोग प्यार करते हैं, मुझे खुशी है कि मैं उन्हें एंटरटेन कर पाता हूं'।

03:02 PM, 22-Sep-2026
संजय मिश्रा - फोटो : साभार@DoordarshanNational

अभिनेता संजय मिश्रा पहुंचे

समारोह में पहुंचकर संजय मिश्रा ने कहा, 'यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है। मैं अपने सभी चाहने वालों को शुक्रिया बोलना चाहूंगा'।

02:57 PM, 22-Sep-2026
रणदीप हुड्डा - फोटो : साभार@DoordarshanNational

रणदीप हुड्डा रेड कार्पेट पर पहुंचे

रणदीप हुड्डा समारोह में रेड कार्पेट पर मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने अपनी फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' पर बात की। साथ ही कहा, मैं यहां अवॉर्ड सेरेमनी में पहली बार आया हूं। बहुत अच्छा लग रहा है। बहुत खुश हूं कि पहली फिल्म डायरेक्ट की और उसमें ही राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। मेरे हिसाब से वीर सावरकर की कहानी सबके सामने आना बहुत जरूरी थी'।

02:47 PM, 22-Sep-2026
पद्मिनी कोल्हापुरे - फोटो : सोशल मीडिया

पद्मिनी कोल्हापुरे पहुंचीं

दिग्गज अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे भी 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में पहुंच चुकी हैं।

02:35 PM, 22-Sep-2026

ममूटी को मिलेगा सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार

मलयालम सिनेमा के मशहूर सुपरस्टार ममूटी 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह के लिए एकता नगर पहुंच चुके हैं। उन्हें फिल्म 'ब्रमायुगम' में शानदार अभिनय के लिए 'बेस्ट एक्टर इन ए लीडिंग रोल' (सर्वश्रेष्ठ अभिनेता) के पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है।
 

02:31 PM, 22-Sep-2026

रणदीप बोले- 'बहुत आभारी हूं'

रणदीप हुड्डा को सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। यह अवॉर्ड उन्हें स्वातंत्र्य वीर सावरकर के लिए मिलेगा। अभिनेता गुजरात पहुंच चुके हैं। उन्होंने इस सम्मान के मिलने पर खुशी जताई है। रणदीप ने कहा, 'यह मेरा पहला राष्ट्रीय पुरस्कार है। मैं इन पुरस्कारों का हिस्सा बनकर बहुत आभारी हूं'।
 

02:28 PM, 22-Sep-2026

राष्ट्रपति मुर्मू प्रदान करेंगी सम्मान

आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विजेताओं को पुरस्कार प्रदान करेंगी। वे गुजरात पहुंच चुकी हैं। 

02:17 PM, 22-Sep-2026
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम

गुजरात पहुंचकर कार्तिक ने लिया थेपला का जायका

कार्तिक आर्यन अवॉर्ड सेरेमनी के लिए पहुंच चुके हैं। समारोह की तैयारियां चल रही हैं और एक्टर ने इसकी एक झलक भी सोशल मीडिया पर दिखाई है। इसके अलावा वे वहां स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पहुंचे। कार्तिक ने गुजरात में थेपला का जायका लिया। 
 

02:04 PM, 22-Sep-2026

'आर्टिकल 370' सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म

आज 22 सितंबर को मिलने वाले राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं के नाम का एलान 18 जुलाई को किया गया था। इसमें बेहतरीन फिल्मों से लेकर एक्टर्स और कई कैटेगरीज में पुरस्कार दिए जाएंगे। 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार 'आर्टिकल 370' को प्रदान किया जाना है।

01:48 PM, 22-Sep-2026

National Film Awards Live: शुरू हुआ समारोह; कार्तिक को मिलेगा बेस्ट एक्टर अवॉर्ड, यामी समेत कई सेलेब्स मौजूद

प्रतिष्ठित राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार आज मंगलवार को प्रदान किए जाएंगे। इसके लिए गुजरात के एकता नगर में समारोह आयोजित किया गया है। बता दें कि यह पुरस्कार साल 2024 की फिल्मों और उस साल सिनेमाई योगदान के लिए प्रदान किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें