फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय गुप्ता: टाइगर श्रॉफ को लेकर फिल्म बनाने वाले थे निर्देशक, निधन से कुछ घंटे पहले KRK से हुई थी बात

सार

  • निर्माता-निर्देशक संजय गुप्ता का निधन हो गया है। इंडस्ट्री में शोक है।
  • फिल्म क्रिटिक केआरके का कहना है कि एक शाम पहले ही उनकी संजय गुप्ता से बात हुई थी।
  • निर्देशक अभिनेता टाइगर श्रॉफ के साथ अगली फिल्म बनाने की योजना बना रहे थे।
विज्ञापन
टाइगर श्रॉफ-संजय गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के निधन से उनके करीबी दोस्त और फिल्म क्रिटिक कमाल राशिद खान (KRK) भावुक हैं। केआरके ने बताया कि निधन से एक शाम पहले ही उनकी संजय गुप्ता से फोन पर बात हुई थी। इस दौरान संजय अपनी एक फिल्म के लिए टाइगर श्रॉफ को अप्रोच करने की बात कर रहे थे।

विज्ञापन
Trending Videos

टाइगर श्रॉफ-संजय गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया
नई फिल्म के लिए टाइगर को करना चाहते थे अप्रोच
KRK ने अमर उजाला से बातचीत में कहा, 'कल शाम करीब पांच बजे भी संजय भाई से मेरी बात हो रही थी। वह बता रहे थे कि एक फिल्म में टाइगर श्रॉफ को लेना चाहते हैं। वह टाइगर को डायरेक्ट करने की प्लानिंग कर रहे थे। संजय ने बताया कि टाइगर के मैनेजर हुसैन भाई से भी बात हुई है और उन्होंने टाइगर को फिल्म के लिए अप्रोच किया है। उन्हें उम्मीद थी कि बात बन जाएगी।
देखिए, हम कल तक इसी फिल्म और टाइगर को लेकर चर्चा कर रहे थे। किसे पता था कि अगले ही दिन ऐसी खबर सुनने को मिलेगी। कल तक जो इंसान अपने नए प्रोजेक्ट की बात कर रहा था, आज वह हमारे बीच नहीं है। अब क्या कर सकते हैं।'

केआरके - फोटो : इंस्टाग्राम
16-17 साल पुरानी थी दोस्ती
संजय गुप्ता के साथ अपने रिश्ते को याद करते हुए KRK ने कहा, 'बहुत पुरानी दोस्ती थी। मैं पहली बार उनसे शायद 2009 में मिला था। हमारी करीब 16-17 साल पुरानी दोस्ती थी। बॉलीवुड में गिने-चुने 2-4 लोग हैं, जिनसे मेरी हर दूसरे-तीसरे दिन बात होती है। संजय भी उनमें से एक थे।
उन्हें बॉलीवुड के बारे में बहुत कुछ पता होता था। कौन सी फिल्म कौन प्रोड्यूस कर रहा है, कौन सी फिल्म शुरू होने वाली है, कौन किस एक्टर को अपनी फिल्म के लिए अप्रोच कर रहा है ...उन्हें लगभग हर चीज की जानकारी रहती थी। उनसे मेरी इन सब बातों पर अक्सर चर्चा होती थी।'

संजय गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया
'पैर फिसला और सिर टकराने से हुआ हादसा'
संजय गुप्ता के निधन की वजह को लेकर सामने आई जानकारी पर KRK ने कहा, 'मुझे भी उतनी ही जानकारी है, जितनी मीडिया में आई है। यह ऐसा समय है कि किसी फैमिली मेंबर से ज्यादा इस बारे में बात नहीं की जा सकती। उनसे पूछा भी नहीं जा सकता कि आखिर क्या हुआ। लेकिन इतना पता चला है कि उनका पैर फिसला और सिर टकरा गया। उन्हें ब्रेन हैमरेज हो गया और उनका देहांत हो गया।
पैर फिसलने से किसी के हाथ या पैर में चोट लग सकती है, लेकिन इस तरह किसी की मौत हो जाना अपने आप में पहली बार सुन रहा हूं। ये वाकई में शॉकिंग है। हुआ है तो हुआ है, अब क्या कर सकते हैं। शायद उनकी किस्मत में यही लिखा था।'
विज्ञापन

संजय गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया
'बेहतरीन पति, पिता और दोस्तों के दोस्त थे'
संजय गुप्ता के फिल्ममेकर होने के अलावा उनके व्यक्तित्व पर बात करते हुए KRK ने कहा, 'संजय भाई बहुत ही बेहतरीन आदमी थे। बॉलीवुड में बहुत कम लोग ऐसे हैं। वह बहुत ही कमाल के इंसान थे। बहुत अच्छे पति थे, अपनी फैमिली को बहुत प्यार करते थे और अपने बच्चों को बहुत ज्यादा प्यार करते थे। संजय एक कमिटेड फैमिली मैन थे। दोस्तों के दोस्त और यारों के यार थे। जिनसे वह प्यार करते थे, उनसे बहुत ज्यादा प्यार करते थे। रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन जैसे लोगों को भी वह बहुत प्यार करते थे। मुझे लगता है कि बॉलीवुड में ऐसा कोई नहीं होगा जो यह कहेगा कि संजय एक बेहतरीन आदमी नहीं थे।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें