Rhtdm 25 Years Of Release: 'रहना है तेरे दिल में' एक ऐसी फिल्म थी जिसे लोग आज भी देखना पसंद करते हैं। मगर हर फिल्म की इस फिल्म के भी कई किस्से हैं। जो सिनेमा प्रेमियों के लिए काफी खास हैं। रिलीज के 25 साल बाद भी फिल्म के गाने सुनने वालों की धड़कनें बढ़ा देता है।
फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' की रिलीज को आज 25 साल पूरे हो चुके हैं। माधवन, दीया मिर्जा और सैफ अली खान के शानदार अभिनय और रोमांटिक कहानी ने दर्शकों को सिनेमाघरों में खूब मनोरंजन किया। मगर शुरू में बॉक्स ऑफिस पर औसत के भी कम रही फिल्म ने री रिलीज में कई नई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया।
तमिल फिल्म की रिमेक थी 'रहना है तेरे दिल में'
साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' तमिल फिल्म ‘मिन्नाले’ की हिंदी रीमेक थी। इस फिल्म में भी आर माधवन ने राजेश नाम का मुख्य किरदार निभाया था। वहीं फिल्म में रीमा सेन रीनू के किरदार में दिखाई दी थीं। फिल्म का निर्देशन गौतम वासुदेव मेनन ने किया था। उस समय फिल्म ने 12 करोड़ से 15 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था।
दीया मिर्जा नहीं थीं पहली पसंद
फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' दीया मिर्जा के किरदार रीना मल्होत्रा के किरदार को आज भी दर्शक भूले नहीं हैं। मगर फिल्म के लिए निर्देशक गौतम वासुदेव मेनन की पहली पसंद दीया नहीं थीं। वह उनसे पहले ऋचा पल्लोड को साइम करना चाहते थे। मगर एक्ट्रेस ने अन्य परियोजनाओं के कारण यह अवसर ठुकरा दिया। उनके इनकार करने के बाद, निर्माताओं ने अपना ध्यान इस ओर केंद्रित किया और दीया मिर्जा को चुना, जिनमें वे सभी गुण थे जो वे अपनी फिल्म की मुख्य अभिनेत्री में ढूंढ रहे थे।
माधवन ने खाया पहली बार चिकन
आर माधवन एक तमिल ब्राम्हण परिवार से आते हैं। वह शुद्ध शाकाहारी हैं, मगर फिल्म के एक सीन में उन्हें चिकन खाना पड़ गया। ऐसा उन्होंने जानबूझकर नहीं किया था। शूटिंग के दौरान माधवन को पनीर खाना था मगर उसकी जगह गलती से चिकन आ गया। माधवन चिकन को पनीर समझकर खा गाए।
म्यूजिक के लिए थोड़ी दीवानगी, थोड़ी स्ट्रेटजी
संगीतकार को लेकर हुआ कन्फ्यूजन
फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' के दो सबसे पॉपुलर गाने ‘जरा जरा बहकता’ और ‘सच कह रहा है दीवाना’ का संगीत हैरिस जयराज ने दिया था। मगर जब यह गाने मशहूर हुए तब लोगों को लगा कि यह ए आर रहमान के कंपोज किये गाने हैं। इस तरह लोग हैरिस जयराज और एआर रहमान के बीच कन्फ्यूज हो गए।
दीया मिर्जा ने किया खुलासा
'जरा जरा बहकता है' गाना आज भी हिंदी सिनेमा के सबसे लोकप्रिय रोमांटिक गीतों में शुमार है। हालांकि, इस गाने को लेकर दीया मिर्जा ने एक इंटरव्यू में दिलचस्प खुलासा किया था। उन्होंने बताया कि पहली बार इसके बोल सुनकर वह थोड़ी झिझक गई थीं। उस दौर में हिंदी फिल्मों में अभिनेत्रियों के लिए इस तरह की अंतरंग भावनाओं को पर्दे पर व्यक्त करना आम बात नहीं थी। लेकिन निर्देशक के नजरिये और गीत की खूबसूरत प्रस्तुति ने इसे अश्लीलता से दूर रखते हुए एक यादगार रोमांटिक गीत बना दिया, जिसकी मिठास आज भी बरकरार है।
जैकी भगनानी का कैमियो
मशहूर निर्माता वासु भगनानी के बेटे जैकी ने ‘रहना है तेरे दिल में’ फिल्म में कैमियो रोल किया था। उन्होंने वह फिल्म के एक दृश्य में एक डिलीवरी बॉय के रूप में नजर आए थे, जो माधवन को बुके (गुलदस्ता) देने आता है।
2001 में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
फिल्म ‘रहना है तेरे दिल में’ 19 अक्तूबर 2026 को रिलीज हुई थी। फिल्म ने वर्ल्ड वाइड करीब 10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसमें भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 8.23 करोड़ रुपये और ओवरसीज 1.98 करोड़ रुपये की कमाई की। उस वक्त फिल्म हिट साबित नहीं हुई।
2024 में फिल्म री-रिलीज हुई थी। इसके री-रिलीज वर्जन ने ओरिजिनल वर्जन से ज्यादा कमाई की थी।