फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेश चतुर्थी 2026: इन एनिमेटेड फिल्मों के जरिए बप्पा से जुड़े बच्चे, आप भी कर सकते हैं एन्जॉय; देखें लिस्ट

Mon, 14 Sep 2026 07:30 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ganesh Animated Movies List: भगवान गणेश पर कई फिल्में बनी हैं, जो उनकी लीलाओं को दिखातीं हैं। ऐसे में जानिए ऐसी ही कुछ एनिमेटेड फिल्मों को बारे में, जिनमें भगवान गणेश की लीलाएं और बच्चों के साथ दोस्ती की खास झलक देखने को मिलती है।  
 
विज्ञापन
भगवान गणेश पर बनी एनिमेटेड फिल्में - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आप गणेश चतुर्थी पर बच्चों के साथ कुछ ऐसा देखना चाहते हैं, जो मनोरंजन के साथ उन्हें भगवान गणेश से जुड़ी कहानियां भी बताए, तो एनिमेटेड फिल्में एक अच्छा विकल्प हैं। इन फिल्मों में भगवान गणेश के बचपन, उनकी शरारतों, उनकी समझदारी और उनके रोमांच को बेहद आसान अंदाज में दिखाया गया है।
विज्ञापन

'बाल गणेश' - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
बाल गणेश
भगवान गणेश पर बनी एनिमेटेड फिल्मों की बात हो तो ‘बाल गणेश’ का नाम सबसे पहले आता है। 2007 में आई इस फिल्म में गणेश जी के बचपन की प्यारी और मजेदार कहानियां देखने को मिलती हैं।

इसमें उनके बाल रूप, उनकी शरारतों और भगवान शिव व माता पार्वती के साथ उनके रिश्ते को खूबसूरत तरीके से दिखाया गया है। बच्चों के लिए यह फिल्म मनोरंजन के साथ गणेश जी की कहानियों को समझने का आसान जरिया है।

बाल गणेश 2 - फोटो : सोशल मीडिया
बाल गणेश 2
'बाल गणेश' की सफलता के बाद साल 2009 में इसका दूसरा पार्ट 'बाल गणेश 2' रिलीज हुआ। इसमें बाल गणेश के रोमांच और उनकी कई नई कहानियां दिखाई गई हैं। फिल्म में पौराणिक कथाओं के साथ मनोरंजन और सीख का भी ध्यान रखा गया है।

बाल गणेश 3 - फोटो : सोशल मीडिया
बाल गणेश 3
साल 2015 में आई 'बाल गणेश 3' भी बच्चों के लिए बनाई गई एनिमेटेड फिल्म है। इसमें भगवान गणेश के बाल रूप से जुड़ी कहानियों को मजेदार अंदाज में पेश किया गया है। फिल्म में मनोरंजन के साथ बच्चों को अच्छी सीख देने की कोशिश भी की गई है।

माय फ्रेंड गणेशा - फोटो : सोशल मीडिया
माय फ्रेंड गणेशा
2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘माय फ्रेंड गणेशा’ भी बच्चों के बीच काफी पसंद की गई है। कहानी में एक बच्चे और भगवान गणेश के बीच दोस्ती को दिखाया गया है। फिल्म में गणेश जी बच्चे की मुश्किलों में उसका साथ देते हैं और उसे हिम्मत भी देते हैं। फिल्म में एनिमेशन के साथ वास्तविक दुनिया के किरदार भी नजर आते हैं, जिससे कहानी बच्चों के लिए और दिलचस्प बन जाती है।

छोटा भीम एंड गणेश इन द अमेजिंग ओडिसी - फोटो : सोशल मीडिया
छोटा भीम एंड गणेश इन द अमेजिंग ओडिसी
अगर बच्चों को ‘छोटा भीम’ पसंद है, तो यह फिल्म उन्हें और भी ज्यादा पसंद आ सकती है। 2012 में आई ‘छोटा भीम एंड गणेश इन द अमेजिंग ओडिसी’ में छोटा भीम और उसके दोस्तों के साथ भगवान गणेश भी नजर आते हैं। कहानी में रोमांच, मस्ती और कई मजेदार पल देखने को मिलते हैं। गणेश चतुर्थी के मौके पर बच्चों के साथ इसे देखना एक अच्छा फैमिली टाइम हो सकता है।

बाल गणेश एंड द पॉमजॉम प्लैनेट - फोटो : सोशल मीडिया
बाल गणेश एंड द पॉमजॉम प्लैनेट
भगवान गणेश की कहानी को इस फिल्म में धरती से बाहर एक अलग और मजेदार दुनिया तक ले जाया गया है। 2017 में आई फिल्म ‘बाल गणेश एंड द पॉमजॉम प्लैनेट’ में गणेश जी एक नए रोमांच पर निकलते हैं। फिल्म में साइंस फिक्शन और पौराणिक कहानी का दिलचस्प मेल देखने को मिलता है। रंगीन एनिमेशन और रोमांचक कहानी बच्चों को बांधे रख सकती है।
विज्ञापन

लव यू गणेशा - फोटो : सोशल मीडिया
लव यू गणेशा
2019 की ‘लव यू गणेशा’ भी भगवान गणेश से जुड़ी एक ऐसी फिल्म है, जिसे गणेश चतुर्थी के मौके पर परिवार के साथ देखा जा सकता है। फिल्म में भगवान गणेश के प्रति आस्था और बच्चों की भावनाओं को कहानी के जरिए दिखाया गया है। इसकी सरल कहानी और गणेश जी से जुड़ा भावनात्मक जुड़ाव इसे त्योहार के माहौल के लिए खास बनाता है।

ये भी पढ़ें- गणेश चतुर्थी: 'देवा श्री गणेशा' से लेकर 'सुनो गणपति बप्पा' तक, त्योहार में रंग भरते हैं बॉलीवुड के ये गाने
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें