फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 20: जब मीडिया में बनाई गई थी खराब छवि, इस शो के बाद बदला लोगों का नजरिया; सलमान खान ने किया खुलासा

Sun, 04 Oct 2026 09:36 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Salman Khan: हाल ही में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने मीडिया में बनाई गई अपनी खराब छवि पर पहली बार खुलकर बात की। जानिए उन्होंने क्या कहा। 
विज्ञापन
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलमान खान इन दिनों बिग बॉस 20 शो होस्ट करते नजर आ रहे हैं। वीकएंड का वार एपिसोड में उन्होंने बताया कि अपने करियर के शुरुआती दिनों में उनकी काफी खराब छवि बनाई गई थी, लेकिन एक शो के बाद उनकी इमेज पूरी तरह बदल गई। 
विज्ञापन


इस शो के बाद बदली लोगों की इमेज 
हाल ही में वीकएंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने बताया कि बॉलीवुड डेब्यू करने के बाद मीडिया में उनकी इमेज काफी खराब बना दी गई थी। कभी विवादित कोर्ट केस तो कभी उनके रिलेशनशिप के चलते उन्हें काफी गलत तरीके से पेश किया गया था। लेकिन सलमान ने 10 का दम शो के बाद अपनी इमेज को बदल दिया।

शो में काजी तौकीर से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'फिल्म मैंने प्यार किया के बाद मेरी पर्सनल लाइफ, रिश्तों, फिल्मों और कोर्ट केस को लेकर मीडिया में उनके बारे में काफी नकारात्मक बातें होने लगी थीं। 'उस समय जब भी मैं अखबार खोलता या टीवी देखता था, तो मेरे बारे में नेगेटिव खबरें ही दिखाई जाती थीं। इसके बाद मुझे टीवी शो 10 का दम ऑफर हुआ। लेकिन मैं शुरुआत में इसे नहीं करना चाहता था, क्योंकि मुझे लग रहा था कि मेरे खिलाफ पहले से ही काफी नेगेटिव माहौल बना हुआ है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन का भी किया जिक्र
सलमान ने आगे बताया कि उन्होंने पिता सलीम खान से इस बात पर सलाह ली। सलीम ने उनसे पूछा कि क्या उन्हें अपनी परवरिश पर भरोसा है। तो सलमान ने हां में जवाब दिया। इसके बाद सलीम ने उनसे कहा कि अगर उन्हें परवरिश पर भरोसा है, तो शो '10 का दम' को और रियलिटी में जैसे हो, वैसे ही रहना। 

सलमान ने आखिर में बताया कि '10 का दम' शो के पहले एपिसोड के बाद ही लोगों को उनकी असली पर्सनालिटी देखने को मिली। लोग इसके बाद उन्हें सिर्फ फिल्मों के चलते नहीं, बल्कि इस शो की वजह से भी जानने लगे। उन्होंने अमिताभ बच्चन का जिक्र करते हुए कहा कि जैसे उन्हें केबीसी के लिए भी लोग जानते हैं। इसके बाद उन्होंने ये भी कहा कि आगे भी कई उतार-चढ़ाव आए, लेकिन उन्होंने उनका सामना किया। 

ये भी पढ़ें- कौन थे मैड संधू: मेकअप आर्टिस्ट से सोशल मीडिया स्टार तक का सफर, गोली मारकर हत्या से मचा हड़कंप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें