अनिल कपूर
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर दशहरा मना रहे हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर राम की एक तस्वीर पोस्ट की है। इस पर उन्होंने लिखा 'दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं।'
करीना कपूर
करीना कपूर खान ने भी अपने फैंस को दिलचस्प अंदाज में दशहरा की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की है। इस पर उन्होंने लिखा 'यह याद दिलाता है कि बुराई पर हमेशा अच्छाई की जीत होती है। दशहरा की शुभकामनाएं।'
शिल्पा शेट्टी
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी दशहरा मना रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर राम की एक तस्वीर पोस्ट की है। इस पर उन्होंने लिखा 'दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं।'
नेहा शर्मा
अभिनेत्री नेहा शर्मा ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'बुराई पर अच्छाई की जीत आपके घर को रोशनी से, आपके दिल को शांति से और आपके जीवन को उम्मीदों से भर दे। आप सभी को दशहरा की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। दशहरा की हार्दिक बधाई।'
अल्लू अर्जून
साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने भी अपने फैंस को दशहरा की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक तस्वीर शेयर की है। इसमें प्रतीकात्मक रूप से राम, रावण का वध कर रहे हैं। इस तस्वीर पर उन्होंने लिखा 'दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं।'
रश्मिका मंदाना
रश्मिका मंदाना ने अपने पति और अभिनेता विजय देवरकोंडा के साथ एक तस्वीर शेयर की है। उन्होंने अपने सभी फैंस को दशहरा की शुभकामनाएं दी हैं।
साहिबा बाली
अभिनेत्री साहिबा बाली ने अपने घर पर रावण के पुतले को जलाया है। उन्होंने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा 'सभी लोगों को दशहरा की शुभकामनाएं।'
हर्षाली मल्होत्रा
अभिनेत्री हर्षाली मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक तस्वीर शेयर की है। इसमें प्रतीकात्मक रूप से राम, रावण का वध कर रहे हैं। इस तस्वीर पर उन्होंने लिखा 'दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं।'