फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद भगत सिंह: जब दो हफ्ते में रिलीज हुईं शहीद-ए-आजम पर बनी तीन फिल्में, सनी देओल और आमिर ने ठुकराया था किरदार

Mon, 28 Sep 2026 12:28 PM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bollywood Movies On Bhagat Singh: शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जीवन और बलिदान पर बॉलीवुड में समय-समय पर कई फिल्में बनी हैं, लेकिन साल 2002 का समय सबसे चर्चित रहा, जब एक ही साल में भगत सिंह पर तीन फिल्में आमने-सामने आ गई थीं।
विज्ञापन
भगत सिंह पर बनी फिल्में - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर देश उन्हें याद कर रहा है और कई लोग, राजनेता श्रद्धांजलि भी दे रहे हैं। उनकी जिंदगी, विचारधारा और देश के लिए दी गई कुर्बानी पर अब तक कई फिल्में बन चुकी हैं और पर्दे पर कई कलाकारों ने भगत सिंह का किरदार निभाया है। 
विज्ञापन


लेकिन क्या आप जानते हैं कि साल 1954 में उनकी शहादत के 23 साल बाद अभिनेता प्रेम अदीब ने फिल्म 'शहीदे-आजम' में पहली बार पर्दे पर भगत सिंह का किरदार निभाया था। जगदीश गौतम के निर्देशन में बनी यह फिल्म भगत सिंह की जिंदगी पर बनी पहली फीचर फिल्म मानी जाती है। 
इसके बाद 1965 में दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार ने भगत सिंह पर फिल्म 'शहीद' बनाई, जिसने 3 राष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम किए।

सोनू की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'शहीद-ए-आजम' - फोटो : IMDB
साल 2002 में भगत सिंह पर आईं तीन फिल्में
फिर आया साल 2002, जब भगत सिंह के जीवन पर बनी सबसे खास तीन फिल्में रिलीज हुईं। खास बात ये है कि तीनों ही फिल्में फ्लॉप हुईं, लेकिन इनमें से एक को दो राष्ट्रीय पुरस्कार मिले और सबसे ज्यादा चर्चा में भी वही रही। ये तीन फिल्में 'शहीद-ए-आजम', 'द लीजेंड ऑफ भगत सिंह' और '23 मार्च 1931: शहीद' थी। 
  • सबसे पहले 31 मई, 2002 को 'शहीद-ए-आजम' रिलीज हुई। 
  • सुकुमार नायर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में भगत सिंह का किरदार अभिनेता सोनू सूद ने निभाया था।

23 मार्च 1931: शहीद - फोटो : सोशल मीडिया
क्यों एक ही दिन रिलीज हुईं दो फिल्में?
इसके बाद उसी साल 7 जून, 2002 को '23 मार्च 1931: शहीद' रिलीज हुई। इस फिल्म में भगत सिंह की भूमिका बॉबी देओल ने निभाई थी, जबकि उनके भाई सनी देओल ने चंद्रशेखर आजाद का किरदार निभाया था। फिल्म का निर्देशन गुड्डू धनोआ ने किया था और इसके निर्माता धर्मेंद थे। 

वहीं 7 जून, 2002 को ही भगत सिंह पर बनी तीसरी फिल्म 'द लीजेंड ऑफ भगत सिंह' भी रिलीज हुई। इसमें स्वतंत्रता सेनानी का किरदार अजय देवगन ने निभाया था। फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया था। खास बात ये है कि इस फिल्म का सनी और बॉबी देओल की फिल्म से खास कनेक्शन था।

द लीजेंड ऑफ भगत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
सनी को ऑफर हुआ था भगत सिंह का रोल
दरअसल, राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी फिल्म 'द लीजेंड ऑफ भगत सिंह' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी, लेकिन इसे दो राष्ट्रीय पुरस्कार मिले। पहला सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म और दूसरा अजय देवगन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड मिला। साथ ही साथ इसे कई फिल्मफेयर भी मिले। 

अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर इस फिल्म का सनी और बॉबी देओल की फिल्म से कैसे कनेक्शन है, तो हम आपको बता दें कि राजकुमार संतोषी ने पहले इस फिल्म में भगत सिंह का किरदार सनी देओल को ऑफर किया था। लेकिन अभिनेता ने किन्हीं कारणों से ऑफर ठुकरा दिया।

आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान ने क्यों ठुकराई फिल्म?
इसके बाद निर्देशक आमिर खान के पास पहुंचे और वहां से भी उन्हें निराशा ही हाथ लगी। अभिनेता ने उम्र का हवाला देते हुए भगत सिंह का रोल ठुकरा दिया था। इसके बाद सनी देओल राजकुमार संतोषी के पास आए और उन्हें फिल्म में बॉबी देओल को लेने के लिए कहा। हालांकि, निर्देशक ने मना कर दिया, जिसके बाद सनी और संतोषी के बीच मतभेद हो गए। दोनों ने वर्षों तक साथ काम भी नहीं किया था।
विज्ञापन

राजकुमार संतोषी - फोटो : एक्स- @NMukherjee6
अजय देवगन का लिया लुक टेस्ट
फिर राजकुमार संतोषी ने अपनी फिल्म के लिए अजय देवगन का लुक टेस्ट लिया और उन्हें वह काफी पसंद भी आए। इसके बाद दोनों ने मिलकर फिल्म बनाई। कहानी यही खत्म नहीं हुई। इस फिल्म से मुकाबला करने के लिए सनी देओल और बॉबी ने अपनी फिल्म 'शहीद' को उसी दिन रिलीज किया, जिस दिन 'द लीजेंड ऑफ भगत सिंह' आई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें