राजा दशरथ का किरदार मुश्किल नहीं था
आगे अपनी बातचीत में अरुण ने कहा, ‘ऐसा नहीं था। मेरे मन में दशरथ का चरित्र राम की भूमिका निभाने के समय से ही बसा हुआ था। राम की भूमिका निभाते समय भी दशरथ का चरित्र मुझे सहज रूप से समझ आता था। राम की भावनाओं को समझने के लिए दशरथ की भावनाएं मेरे सामने थीं। वास्तविक जीवन में 46 वर्षीय पुत्र का पिता होने के नाते, पितृत्व की भावनाएं मुझमें स्वाभाविक रूप से विकसित हो जाती थीं।’
दर्शकों ने किरदार की भावनाओं का सम्मान किया
अपनी बातचीत में अरुण ने इस किरदार और दर्शकों की प्रतिक्रिया पर भी बात की। उन्होंने कहा, ‘वैसे तो पहले भी तारीफ होती रही है। मगर मुझे मिली प्रतिक्रिया से थोड़ी हैरानी हुई है। आमतौर पर लोग शोरगुल वाली चीजें पसंद करते हैं। लेकिन लोगों ने इस किरदार की संवेदनशीलता को समझ लिया है।'