फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल बोर्ड: कक्षा तीन-पांचवीं और 8वीं की वार्षिक परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी, नौ दिसंबर से शुरू होंगे एग्जाम

Wed, 18 Nov 2026 03:56 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

कक्षा 3 और 5 की परीक्षाएं 14 दिसंबर से, जबकि कक्षा 8 की परीक्षाएं 9 दिसंबर से शुरू होंगी। सभी परीक्षाएं सुबह की पाली में आयोजित की जाएंगी। बोर्ड ने परीक्षा को सुचारु और व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने के लिए आवश्यक इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।
 
विज्ञापन
Exam - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलों के लिए कक्षा 3, 5 और 8 की वार्षिक परीक्षाओं की तिथियां जारी कर दी है। बोर्ड के अनुसार, कक्षा 3 और 5 की वार्षिक परीक्षाएं 14 से 18 दिसंबर 2026 तक आयोजित की जाएंगी। वहीं, कक्षा 8 की परीक्षाएं 9 से 19 दिसंबर 2026 तक चलेंगी।

विज्ञापन


तीनों कक्षाओं की परीक्षाओं का समय सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1 बजे तक निर्धारित किया गया है। यह कार्यक्रम शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलों के नियमित विद्यार्थियों पर लागू होगा।

HPBOSE Annual Exam Schedule 2026-27

कक्षा परीक्षा की तारीख समय
कक्षा 3 14 से 18 दिसंबर 2026 सुबह 9:45 से दोपहर 1 बजे तक
कक्षा 5 14 से 18 दिसंबर 2026 सुबह 9:45 से दोपहर 1 बजे तक
कक्षा 8 9 से 19 दिसंबर 2026 सुबह 9:45 से दोपहर 1 बजे तक

 

स्कूलों को क्या निर्देश दिए गए हैं?

एचपीबीओएसई के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने परीक्षा कार्यक्रम की जानकारी साझा करते हुए स्कूलों को जरूरी निर्देश दिए हैं। संबंधित स्कूलों के प्रधानाचार्यों और मुख्याध्यापकों से कहा गया है कि वे परीक्षा की तैयारियां समय रहते पूरी कर लें। बोर्ड ने परीक्षा को सुचारु और व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने के लिए आवश्यक इंतजाम करने को कहा है। साथ ही, विद्यार्थियों को परीक्षा की तारीखों और समय की जानकारी देने के निर्देश भी दिए गए हैं।

HPBOSE Date Sheet 2026 कहां से डाउनलोड करें?

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने तीनों कक्षाओं की विषयवार डेटशीट अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। विद्यार्थी, अभिभावक और स्कूल hpbose.org पर जाकर परीक्षा कार्यक्रम देख और डाउनलोड कर सकते हैं। विषयवार परीक्षा की सही तारीख जानने के लिए विस्तृत डेटशीट जरूर देखें। विद्यार्थियों को सलाह है कि वे जारी कार्यक्रम के अनुसार अपनी तैयारी की योजना बनाएं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें