केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए डिजाइन और नवाचार के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका है। फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट ने डिजाइन प्रतियोगिता शुरू की है, जिसके लिए छात्र नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) कक्षा नौवीं से 12 वीं तक के छात्रों को डिजाइन और नवाचार में हुनर दिखाने का मौका दे रहा है। इसके डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट लिए फुटवियर डिजाइन एंड (एफडीडीआई) ने छात्रों के लिए डिजाइन प्रतियोगिता शुरू की है। छात्र प्रतियोगिता के लिए 30 नवंबर तक आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में रचनात्मकता, डिजाइन सोच और व्यावहारिक कौशल को बढ़ावा देना है। प्रतियोगिता में रोजमर्रा की समस्याओं के समाधान, टिकाऊपन और उपयोगकर्ता की जरूरतों के अनुरूप डिजाइन तथा स्थानीय शिल्प एवं सामग्रियों से जुड़े विषयों पर नवाचार प्रस्तुत किए जाएंगे। प्रतियोगिता में देशभर के मान्यता प्राप्त और सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों के कक्षा नौवीं दसवीं, 11वीं और 12वीं के छात्र हिस्सा ले सकेंगे।
स्कूलों को एक नोडल शिक्षक या समन्वयक नियुक्त करना होगा। साथ ही ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम में से किसी एक का चयन कर प्रत्येक थीम के लिए निर्धारित प्रविष्टियां समयसीमा के भीतर जमा करनी होंगी। क्षेत्रीय स्तर की ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रतियोगिता के विजेता राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचेंगे।
कैसे करें आवेदन?
एफडीडीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
डिजाइन प्रतियोगिता से जुड़े रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
अपना नाम, कक्षा, स्कूल और संपर्क संबंधी जानकारी भरें।
प्रतियोगिता के लिए मांगी गई डिजाइन/एंट्री तैयार करके अपलोड करें।
भरी गई सभी जानकारी और अपलोड की गई एंट्री को ध्यान से जांचें।
आवेदन फॉर्म सबमिट करें और रजिस्ट्रेशन का प्रमाण सुरक्षित रखें।
स्वच्छता का मुाहम छात्र करेंगे श्रमदान
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संबद्ध स्कूलों में पढ़ाई के साथ छात्रों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का पाठ भी पढ़ाया जाएगा। बोर्ड ने सभी संबद्ध स्कूलों को स्वच्छता ही सेवा (एसएचएस)-2026 अभियान में छात्रों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।