सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए सैंपल पेपर और मार्किंग स्कीम जारी कर दी है। छात्र इन्हें सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए सैंपल पेपर जारी कर दिए हैं। बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले पंजीकृत छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर जाकर सैंपल पेपर देख और डाउनलोड कर सकते हैं। छात्रों को परीक्षा की तैयारी के लिए इन सैंपल पेपर से प्रश्नों के पैटर्न और परीक्षा के तरीके को समझने में मदद मिलेगी।
शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 10वीं और 12वीं के प्रश्न पत्र के पैटर्न और मूल्यांकन प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं किया गया है। उत्तीर्ण होने के नियम भी पिछले सत्र 2025-26 जैसे ही रहेंगे। परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करने होंगे।
CBSE के अनुसार, सैंपल क्वेश्चन पेपर (SQP) और मार्किंग स्कीम (MS) छात्रों और शिक्षकों को परीक्षा के पैटर्न और पाठ्यक्रम को समझने में मदद करते हैं। सैंपल पेपर से यह भी पता चलता है कि प्रश्न किस तरह पूछे जा सकते हैं। बोर्ड ने छात्रों को सैंपल पेपर का इस्तेमाल पढ़ाई और अभ्यास के लिए करने की सलाह दी है। इससे छात्र विषयों को बेहतर तरीके से समझ सकेंगे और सीखी गई बातों को रोजमर्रा की जिंदगी से जोड़ पाएंगे।