फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती: यूपी के बाद अब दिल्ली में दौड़ के दौरान अचानक गिरा युवक, ट्रेनिंग सेंटर में मौत से मचा हड़कंप

Mon, 21 Sep 2026 01:41 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली

सार

दिल्ली के वजीराबाद स्थित दिल्ली पुलिस के प्रशिक्षण केंद्र में सिपाही भर्ती के लिए चल रही शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान दौड़ लगाते समय एक युवक की मौत हो गई। इससे पहले यूपी के मुरादाबाद में होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया के दौरान भी एक अभ्यर्थी की जान चली गई थी।

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI/अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के मुरादाबाद में होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया के दौरान पांच दिन में 17 अभ्यर्थी गश खाकर गिर चुके हैं। इनमें अभ्यर्थी शिवम की मौत हो चुकी है। वहीं, अब राजधानी दिल्ली में भी पुलिस भर्ती के फिजिकल टेस्ट के दौरान दौड़ लगाते समय एक युवक की गिरने से मौत हो गई। दिल्ली के वजीराबाद स्थित दिल्ली पुलिस के प्रशिक्षण केंद्र में फिजिकल टेस्ट आयोजित किया जा रहा है।

विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार, युवक को तत्काल मदद पहुंचाई गई, लेकिन उसकी मौत हो गई। प्रारंभिक तौर पर युवक की मौत हार्ट अटैक से होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि नहीं हुई है।

अनूपशहर का रहने वाला था सौरभ
मृतक की पहचान अनूपशहर निवासी सौरभ कुमार (23) के रूप में हुई है। सौरभ कुमार पुत्र लच्छी सिंह नेता नगर, गांव सलामतपुर का रहने वाला था। वह वजीराबाद स्थित डीपीए में चल रही शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल हुआ था। दौड़ के दौरान अचानक गिरने के बाद उसे तत्काल प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराई गई। पीसीआर कर्मियों द्वारा उसे तुरंत जेपीसी अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


इस घटना से परीक्षा स्थल पर मौजूद अन्य प्रतिभागी स्तब्ध रह गए। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी है। परिजनों में इस खबर से गहरा शोक व्याप्त है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। आगे की कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें