फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: लोनी में उधार के रुपये मांगने पर विवाद, युवक के भाई पर चलाई गोली; साथियों के खिलाफ थाने में तहरीर

Mon, 21 Sep 2026 01:14 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी

सार

गाजियाबाद के लोनी इलाके में उधार के रुपये मांगने पर विवाद इतना बढ़ गया कि बात गोलीबारी तक पहुंच गई। एक युवक के साथ मारपीट और उसके भाई को गोली मारने का मामला सामने आया है। पीड़ित सन्नी ने आरोपी शुभम और उसके साथियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
गाजियाबाद में गोलीबारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के खानपुर जप्ती में उधार के रुपये मांगने को लेकर युवक के साथ मारपीट और उसके भाई को गोली मारने का मामला सामने आया है। पीड़ित सन्नी पुत्र बलवीर ने थाने में तहरीर देकर आरोपी शुभम और उसके साथियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। गोली लगने से सन्नी के भाई व्रिश के पैर में चोट आई है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में सन्नी ने बताया कि चौहान पट्टी निवासी शुभम करीब एक साल पहले दोस्ती के संबंध में उससे गाय मांगकर ले गया था। आरोप है कि रविवार सुबह करीब नौ बजे सन्नी जब शुभम से अपने पैसे मांगने पहुंचा तो शुभम और उसके साथी मोदी, इंद्र व मोहित ने उसके साथ हाथापाई कर दी।

मारपीट में उसे काफी चोटें आईं। पीड़ित के मुताबिक, वह किसी तरह अपनी जान बचाकर घर पहुंचा।आरोप है कि करीब 11 बजे शुभम और उसके साथी वहां पहुंचे और गोली चला दी। गोली सन्नी के भाई व्रिश के पैर में लगी। हमले में सन्नी को भी चोटें आईं। 
विज्ञापन


पीड़ित ने आरोपियों से जान का खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों, आरोपियों की भूमिका और गोली चलने की परिस्थितियों की जांच कर रही है। मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें