महिला मित्र ने नीरज से कही थी यह आखिरी बात
पहुंचने पर पता चला कि मृतक का शव पहले ही जीटीबी अस्पताल के मुर्दाघर में भेज दिया गया था। जांच के दौरान, एक महिला ने बताया कि वह मृतक नीरज यादव को अस्पताल लाई थी। महिला ने कहा कि दिसंबर 2025 से नीरज यादव के साथ उसकी दोस्ती थी। 27 अक्तूबर 2026 को वह नीरज से मिलने सोनीपत गई थी। वहां उसने नीरज को बताया कि वह अब उससे संपर्क में नहीं रह सकती। इसके बाद नीरज यादव ने उसे अपनी स्कॉर्पियो-एन कार से मौजपुर, दिल्ली छोड़ा।
जानें घटनाक्रम
रात करीब 09:00 बजे महिला को कुछ संदेह हुआ। वह मौजपुर मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर एक के पास पहुंची। वहां उसने नीरज यादव को अपनी कार के बगल में सड़क पर पड़ा पाया। वह तुरंत नीरज को चिकित्सा सहायता के लिए अस्पताल ले गई। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
नीरज यादव विवाहित थे, तीन साल की है बेटी
आगे की जांच में पता चला कि नीरज यादव एक पैरा-एथलीट थे। वह सोनीपत, हरियाणा में 'अंशनीर स्पोर्ट्स अकादमी' नाम से एक ऑनलाइन स्पोर्ट्स अकादमी चला रहे थे। नीरज यादव विवाहित थे और उनके परिवार में उनकी पत्नी और तीन साल की बेटी हैं। जाफराबाद पुलिस स्टेशन द्वारा बीएनएनएस की धारा 194 के तहत कार्रवाई की जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।