फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: मेहमान परिंदों के स्वागत के लिए तैयार हो रहा सूरजपुर वेटलैंड

विज्ञापन
विज्ञापन
जलकुंभी हटाकर बनाए जा रहे आइलैंड, पेड़ों पर लटकाए जा रहे कृत्रिम घोंसले
विज्ञापन

कुछ परिंदे भी पहुंचे, नवंबर में प्रवासी पक्षियों से गुलजार होने लगेगा ये आशियाना
83 प्रजातियों के 6 हजार से अधिक प्रवासी पक्षी पहुंचे थे पिछले साल
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सर्दियों की दस्तक के साथ ही सूरजपुर वेटलैंड में मेहमान परिंदों के आगमन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। दूर-दराज के देशों से आने वाले प्रवासी पक्षियों को अनुकूल माहौल देने के लिए वन विभाग वाटरबॉडी की सफाई कराने के साथ उनके ठहरने और प्रजनन के इंतजाम कर रहा है।
पानी के बीच जलकुंभी से आइलैंड बनाए जा रहे हैं, जबकि पक्षियों के बैठने और आराम करने के लिए 20 से अधिक माउंट तैयार किए गए हैं। पेड़ों पर कृत्रिम घोंसले भी लटकाए जा रहे हैं। वन विभाग को उम्मीद है कि नवंबर की शुरुआत से वेटलैंड में प्रवासी पक्षियों की संख्या तेजी से बढ़ने लगेगी।
विज्ञापन

करीब 308 एकड़ में फैले सूरजपुर वेटलैंड में लगभग 60 एकड़ क्षेत्र में वाटरबॉडी है। हर साल सर्दियों में यहां यूरोप, उत्तरी एशिया, उत्तरी अमेरिका समेत विभिन्न क्षेत्रों से प्रवासी पक्षी पहुंचते हैं। इस बार भी कुछ पक्षियों ने दस्तक दे दी है। वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, अगले 15 दिनों में बड़ी संख्या में परिंदों के पहुंचने की उम्मीद है। इसे देखते हुए उनके अनुकूल वातावरण तैयार करने पर जोर दिया जा रहा है।
पर्यटकों की सुविधा पर भी जोर
वेटलैंड में जलकुंभी की सफाई कराई जा रही है, ताकि पानी में पक्षियों की गतिविधियों के लिए पर्याप्त जगह मिल सके। कुछ स्थानों पर जलकुंभी से छोटे आइलैंड बनाए गए हैं, जहां पक्षी बैठ सकेंगे। इसके अलावा पेड़ों पर कृत्रिम घोंसले लगाए जा रहे हैं, ताकि पक्षियों को ठहरने और प्रजनन के लिए सुरक्षित स्थान मिल सके। पार्कों का सौंदर्यीकरण कराने के साथ रास्तों की मरम्मत भी की गई है। इससे पक्षियों को देखने आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन

2024 में यहां 10 हजार से अधिक प्रवासी पक्षियों ने डेरा जमाया था
पिछले साल सूरजपुर वेटलैंड में 83 प्रजातियों के छह हजार से अधिक प्रवासी पक्षी पहुंचे थे। इनमें नॉर्दर्न शॉवलर की संख्या सबसे अधिक 1,230 दर्ज की गई थी, जबकि कॉमन पोचार्ड की संख्या 1,071 रही थी। हालांकि, वर्ष 2024 में यहां 10 हजार से अधिक प्रवासी पक्षियों ने डेरा जमाया था। पिछले साल की तुलना में इस बार अधिक पक्षियों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। अब देखना होगा कि सर्दियों के इस मौसम में सूरजपुर वेटलैंड में कितने मेहमान परिंदे अपना बसेरा बनाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें