(इसमें फोटो लगा देना जी )
21 से 23 सितंबर तक होगी प्रतियोगिता, अंडर-14, 17 और 19 आयु वर्ग में खिलाड़ी दिखाएंगी दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। सेंट सीआर सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राएं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिला पलवल का प्रतिनिधित्व करने के लिए रविवार को रवाना हुईं। प्रतियोगिता का आयोजन 21 से 23 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। इसमें अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग की खिलाड़ी भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। टीम को एईओ एवं एपीसी पलवल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान अधिकारियों ने खिलाड़ियों से प्रतियोगिता में पूरी मेहनत और खेल भावना के साथ प्रदर्शन करने का आह्वान करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। खिलाड़ियों में प्रतियोगिता को लेकर उत्साह देखने को मिला। कोच भारती शर्मा ने बताया कि छात्राओं ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की तैयारी के लिए नियमित रूप से अभ्यास किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर जिले और विद्यालय का नाम रोशन करेंगी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की इस उपलब्धि में विद्यालय के चेयरमैन सतवीर पटेल का सहयोग भी महत्वपूर्ण रहा है।