फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: कैमिकल फैक्टरी में लगी भीषण आग, 21 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

Fri, 25 Sep 2026 08:52 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया गया है। हादसे में किसी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है। फैक्टरी में आग लगने के कारणों और इससे हुए नुकसान के संबंध में विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
कैमिकल फैक्टरी में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा के थाना बादलपुर क्षेत्र के धूम मानिकपुर स्थित धूम ऑर्गेनिक कंपनी की कैमिकल फैक्टरी में शुक्रवार को आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्टरी में आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 21 गाड़ियों को लगाया गया। इसके साथ ही गाजियाबाद स्थित एसडीआरएफ की 47वीं बटालियन की एक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग किया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को धूम मानिकपुर स्थित धूम ऑर्गेनिक कंपनी की कैमिकल फैक्टरी में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही थाना बादलपुर पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमों ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। आग की स्थिति को देखते हुए दमकल की 21 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। आग बुझाने के प्रयास में एसडीआरएफ की 47वीं बटालियन, गाजियाबाद की एक टीम भी शामिल रही। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमों ने संयुक्त प्रयास से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। 

अधिकारियों के मुताबिक, आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया गया है। हादसे में किसी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है। फैक्टरी में आग लगने के कारणों और इससे हुए नुकसान के संबंध में विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है। संबंधित विभागों की ओर से घटना के अन्य पहलुओं की जांच की जा सकती है। फिलहाल आग पर नियंत्रण के बाद पुलिस और दमकल विभाग की कार्रवाई पूरी हो गई है। हादसे में जनहानि नहीं होने से अधिकारियों ने राहत की सांस ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें