फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा: यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में लगी भीषण आग, नौ यात्रियों की मौत; कई घायल

Thu, 24 Sep 2026 07:37 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर नोएडा से महोबा जा रही एक डबल-डेकर बस में यमुना एक्सप्रेसवे पर आग लग गई। बस में 30 से ज्यादा यात्री सवार थे। नौ यात्री जिंदा जल गए। इस घटना ने बस की सुरक्षा को लेकर नए सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं, हादसे पर सीएम योगी ने भी संज्ञान लिया है। राष्ट्रपति ने भी हादसे पर दुख जताया है।
विज्ञापन
accident on yamuna expressway - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौतमबुद्धनगर जिले के ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा हुआ है। यमुना एक्सप्रेसवे पर जेवर एयरपोर्ट के पास बुधवार देर रात चलती टूरिस्ट बस में अचानक आग लग गई। हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पुलिस जांच में जुटी है। हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, हादसा रात करीब 12 बजे हुआ। बस नोएडा से करीब 34 किलोमीटर आगे पहुंची थी, तभी उसमें आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने का पता चलते ही कुछ यात्रियों ने बस से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। कुछ ही देर में आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। कई लोग बस के अंदर ही फंसे रह गए। 

भीषण आग की चपेट में आने से नौ यात्री जिंदा जल गए। जबकि कई घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस को धू-धूकर जलता देख एक्सप्रेसवे से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों में भी हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बस आग की लपटों से घिरी नजर आ रही है। सूचना मिलने पर जेवर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार, पुलिस ने बताया कि बस में आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है।
 
 

यात्री सुनील कुमार पुत्र बद्रीप्रसाद, निवासी मोहल्ला खुशीपुरा, थाना राठ, जिला हमीरपुर ने मामले में एफआईआर दर्ज कराई है। यात्री सुनील के मुताबिक, दिल्ली के कश्मीरी गेट से राज कल्पना ट्रेवल्स की बस रजि० नं० BR32PA8647 द्वारा राठ जाने के लिए सवार हुआ था। बस में करीब 30-35 यात्री मौजूद थे।

यात्री ने लगाए गंभीर आरोप
रात में करीब 23.30 बजे बस जैसे ही नोएडा से आगरा यमुना एक्सप्रेस-वे किलोमीटर 33 के पास पहुंची, तभी बस के केबिन से जलने की बदबू आने लगी। बस में सवार कुछ यात्रियों ने इसकी जानकारी चालक और परिचालक को दी, लेकिन चालक ने इस गंभीर स्थिति को नजरअंदाज कर दिया।

आरोप है कि चालक ने बस को तत्काल रोककर उसकी जांच नहीं की। चालक और परिचालक अपने केबिन में बीड़ी/सिगरेट पीते रहे। कुछ ही समय बाद ड्राइवर सीट के पास से अचानक तेज आग की लपटें निकलने लगीं। आग की चपेट में आने से नौ लोगों की मौत हो गई, कई घायल हो गए।

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रेटर नोएडा में हुई सड़क दुर्घटना का संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घायलों के उचित इलाज की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों से बात की और हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
 

यूपी में बस में आग लगने से हुई मौतों पर राष्ट्रपति मुर्मू ने दुख जताया
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में यमुना एक्सप्रेसवे पर बस में आग लगने से हुई मौतें बेहद दुखद हैं और उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने हादसे में घायल हुए लोगों के जल्द ठीक होने की भी कामना की।
 

पुलिस ने बताया कि गुरुवार तड़के ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक स्लीपर बस में आग लगने से नौ यात्रियों की मौत हो गई।
यह घटना तब हुई जब बस दिल्ली से बिहार जा रही थी और जेवर पुलिस स्टेशन इलाके में 33-किमी माइलस्टोन के पास पहुंची थी।

राष्ट्रपति मुर्मू ने 'X' पर हिंदी में एक पोस्ट में कहा, "उत्तर प्रदेश में यमुना एक्सप्रेसवे पर बस में आग लगने से लोगों की मौत की खबर बेहद दुखद है। मैं पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं। मैं इस हादसे में घायल हुए लोगों के जल्द ठीक होने की कामना करती हूं।"



राजनाथ ने व्यक्त किया दुख

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी ग्रेटर नोएडा में हुए बस हादसे पर दुख जताया है। ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में आग लगने से हुई यात्रियों की मृत्यु अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। इस दर्दनाक हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर उनके शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
 
विज्ञापन

पीएम ने दुख जताया, मुआवजे का एलान

ग्रेटर नोएडा में हुए हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संवेदनाएं प्रकट कीं हैं। एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में बस में आग लगने की घटना में हुई मौतों के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति संवेदना। घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं। मृतकों के परिजनों को PMNRF से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे: PM
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें