फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरंग के रास्ते 14 बांग्लादेशी भारत में घुसे: 19 साल बाद हुआ बड़ा खुलासा, आखिर क्यों सभी कर रहे थे एक ही काम?

Sun, 08 Nov 2026 04:06 AM IST
विकास कुमार विराट त्यागी, अमर उजाला, गुरुग्राम

सार

एटीएस की जांच में पता चला कि 14 बांग्लादेशियों के पास भारत का आधार कार्ड बनवा चुके है। हालांकि इनके पास अभी कुछ आईडी बांग्लादेश की मौजूद है। एक घुसपैठिये ने तो पासपोर्ट तक बनवा लिया है।
विज्ञापन
एटीएस ने पकड़े 14 बांग्लादेशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) की टीम ने गुरुवार को पकड़े गए 14 बांग्लादेशियों से पूछताछ में बड़े खुलासे हुए है। 14 आरोपियों में से दो आरोपी ऐसे हैं जोकि 19 साल पहले सुरंग के रास्ते से भारत में प्रवेश किया। तभी से गुरुग्राम में रहकर दिहाड़ी मजदूरी कर रहे रहे हैं। भारत में खुद घुसपैठ करने के बाद उसने अपने अन्य साथियों के साथ सिर्फ संपर्क नहीं साधा, उसी सुरंग से उन्हें भी भारत में प्रवेश दिलवा दिया। इसके बाद एक-एक करके 12 अन्य घुसपैठिये भी भारत में प्रवेश कर गए।

विज्ञापन


Trending Videos

आठ तो इसी साल आए 
सभी बांग्लादेशी इसके बाद गुरुग्राम में अलग-अलग झुग्गियों में रहकर मजदूरी का काम करना शुरू कर दिया। एटीएस से पूछताछ के दौरान अनवर हुसैन ने बताया कि वह और राजू उर्फ आलम 2007 में सुरंग से भारत में प्रवेश किया था। इसके बाद बाकियों ने भी प्रवेश करना शुरू कर दिया। इसी साल आठ बांग्लादेशी सुरंग के रास्ते आए थे।

झुग्गियों में रहकर कर रहे थे आरएमसी पाइपलाइन में काम
पकड़े गए बांग्लादेशी में से ज्यादातर झु़ग्गियों में रहकर एक ही श्रेणी के काम में शामिल हो गए। एटीएस की जांच में सामने आया है कि ज्यादातर बांग्लादेशी रेडी मिक्स कंक्रीट (आरएमसी) पाइपलाइन में काम करते थे। एटीएस यह भी जानने का कोशिश कर रही है कि यह सिर्फ आरएमसी में ही क्यों काम कर रहे थे।

आधार कार्ड से लेकर पासपोर्ट तक बनवा चुके है घुसपैठिये
एटीएस की जांच में पता चला कि 14 बांग्लादेशियों के पास भारत का आधार कार्ड बनवा चुके है। हालांकि इनके पास अभी कुछ आईडी बांग्लादेश की मौजूद है। एक घुसपैठिये ने तो पासपोर्ट तक बनवा लिया है। एटीएस इस मामले में यह भी जांच कर रही है कि पासपोर्ट बनवाने में किन-किन लोगों ने सहयोग दिया। इसके साथ ही आधार कार्ड तैयार कराने में भी स्थानीय स्तर पर कौन लोग मदद कर रहे थे।

कब कितने घुसपैठिये घुसे भारत में?
2007-2
2024-2
2025-2
2026-8
 

सघन जांच करने की तैयारी में एटीएस
एक साथ 14 बांग्लादेशी पकड़ने पर एटीएस अब गुरुग्राम के अंदर सघन जांच करने की तैयारी में है। वह शहर में हो रहे बड़े स्तर पर निर्माणाधीन भवन में काम कर रहे मजदूरों की पहचान को लेकर जांच शुरू करेगी। इसके साथ ही शहर के सभी आरएमसी प्लांट पर भी निरीक्षण किया जाएगा। 14 बांग्लादेशी पकड़े जाने के बाद आशंका है कि नाम बदलकर या पहचान छुपाकर अन्य बांग्लादेशी भी शहर में काम कर रहे है।

पकड़े गए बांग्लादेशियों की पहचान
हिरासत में लिए गए लोगों की पहचान मोहम्मद लुत्फुर रहमान (17), मोहम्मद राजू मियां (20), साकिब हुसैन (18), मोहम्मद तारेक उल इस्लाम (17), इलियास अली (18), मोहम्मद फेरुज इस्लाम (19), मोहम्मद अनारुल हक (30), साकिब राणा (19), गुलाम रब्बानी (23), मोहम्मद ज्वेल राणा (20), अनवर हुसैन (37), अरिफुल उर्फ अलाउद्दीन (22), मोहम्मद मसूद राणा के रूप में हुई है। (27) और राजू आलम (28) शामिल हैं।


सभी को वापस बांग्लादेश भेजा 

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें