फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: प्लाट में मिट्टी खोदने की वजह से इमारत झुकी, तीन मकानों को खाली करवाया

Wed, 21 Oct 2026 11:10 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
विज्ञापन
गुरुग्राम में झुकी इमारत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सुशांतलोक-1 के सी ब्लॉक में निर्माणधीन इमारत के साथ लगते प्लाट में मिट्टी खोदने की वजह से इमारत झुकी है। निर्माणधीन इमारत के एक तरफ झुकने के बाद एतिहात के तौर पर तीन मकानों को खाली करवाया गया है। ऐसे में उक्त तीनों मकानों में रहने वाले लोग अपने दोस्त व रिश्तेदारों के पास चले गए हैं। लेकिन उनके सामने किराये पर रहने का संकट उत्पन्न हो गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने फिलहाल एतिहात के तौर पर दो हाइड्रा मशीन लगाकर इमारत को रोका हुआ है। साथ वाले मकान मालिक तरुण चोपड़ा ने बताया कि इमारत में क्रैक आने के बाद उनके घर को खाली करवाया गया है। पुलिस व जिला प्रशासन अभी इस बारे में कुछ नहीं बोल रहे हैं। वे उपायुक्त उत्तम सिंह से मिलकर अपनी बात रखेंगे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें