फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दियों में प्रदूषण पर सरकार का वार: 1 नवंबर से वर्क फ्रॉम होम, पार्किंग फीस दोगुनी; निर्माण-तोड़फोड़ पर रोक

Mon, 28 Sep 2026 01:06 PM IST
Vijay Singh Pundir एएनआई, नई दिल्ली

सार

सर्दियों के दौरान दिल्ली में प्रदूषण रोकने के लिए रेखा गुप्ता सरकार ने सख्त पाबंदियों का फैसला किया है। दिल्ली सरकार ने कहा कि 1 नवंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक निजी वाहनों के इस्तेमाल को कम करने के लिए अधिकृत पार्किंग जगहों पर पार्किंग शुल्क दोगुना किया जाएगा। वहीं, निर्माण और तोड़फोड़ की गतिविधियों को लेकर प्रतिबंधों की घोषणा की गई है।
विज्ञापन
सीएम रेखा गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में सर्दियों के दौरान होने वाले प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली सरकार ने कई बड़े फैसले लिए हैं। सरकार ने 1 नवंबर 2026 से 31 जनवरी 2027 तक धूल उड़ाने वाली तोड़-फोड़ और बाहरी सिविल निर्माण गतिविधियों पर रोक लगा दी है। वहीं, 10 दिसंबर 2026 से 20 जनवरी 2027 तक निर्माण और तोड़-फोड़ की गतिविधियों पर पूरी तरह रोक रहेगी। 

सरकार के आदेश के मुताबिक, 1 नवंबर से दिल्ली में सरकारी और गैर सरकारी दफ्तरों में वर्क फ्रॉम होम के आदेश दिए गए हैं। सरकारी और प्राइवेट ऑफिस में काम करने वाले कर्मचारियों की संख्या 50% कम की जाएगी। 1 नवंबर से 28 फरवरी तक 50% कर्मचारी घर से काम करेंगे और 50% ऑफिस से काम करेंगे।

दिल्ली सरकार ने 1 नवंबर से 28 फरवरी तक दफ्तरों के समय में बदलाव का भी फैसला किया है। एमसीडी के तहत आने वाले दफ्तर सुबह 8:30 बजे से शाम 5 बजे तक चलेंगे, जबकि जीएनसीटीडी के तहत आने वाले दफ्तर सुबह 10 बजे से शाम 6:30 बजे तक खुलेंगे।
विज्ञापन


दिल्ली सरकार ने कहा कि 1 नवंबर 2026 से 28 फरवरी, 2027 तक निजी वाहनों के इस्तेमाल को कम करने के लिए अधिकृत पार्किंग जगहों पर पार्किंग शुल्क दोगुना किया जाएगा। हालांकि, दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन यानी डीएमआरसी की ओर से संचालित और मैनेज की जाने वाली पार्किंग इससे बाहर रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें