फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट की गरिमा से खिलवाड़ किया : हर्ष मल्होत्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने इंडिया गठबंधन के सुप्रीम कोर्ट तक मार्च को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट और मुख्य न्यायाधीश की गरिमा से खिलवाड़ किया है। मल्होत्रा ने कहा कि इस घटनाक्रम से राहुल गांधी ने खुद को देश के सबसे अराजक नेताओं में साबित किया है।
विज्ञापन

मल्होत्रा ने कहा कि राहुल गांधी ने कुछ दिन पहले मुख्य न्यायाधीश से मिलकर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ शिकायत करने की योजना की घोषणा की थी। उनके मुताबिक, मुख्य न्यायाधीश ने नियमों का हवाला देते हुए इंडिया गठबंधन के नेताओं से मिलने से इन्कार कर दिया था। इसके बावजूद राहुल गांधी के नेतृत्व में अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव समेत गठबंधन के नेता सोमवार शाम करीब छह बजे सुप्रीम कोर्ट के पास मार्च करते हुए पहुंचे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें