फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वी दिल्ली में हादसा: लक्ष्मी नगर में महाराजा बैंक्वेट हॉल के पास आग लगी, दमकल विभाग ने पाया काबू

Thu, 05 Nov 2026 09:45 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर में महाराजा बैंक्वेट हॉल के पास एक इमारत में आग लगी, जिस पर दमकल ने काबू पा लिया। घटना पर फायर ऑफिसर दीपक हुड्डा ने जानकारी दी। 
विज्ञापन
लक्ष्मी नगर में आग - फोटो : आईएएनएस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर थाना क्षेत्र में एक इमारत में आग लगने की घटना सामने आई है। यह आग मंगल बाजार रोड की गली नंबर चार में महाराजा बैंक्वेट हॉल के पास स्थित एक इमारत में लगी थी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर नियंत्रण पाया।
विज्ञापन



 

यह घटना लक्ष्मी नगर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई, जहां सुबह के समय आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की सूचना मिलते ही दमकल कंट्रोल रूम को सूचित किया गया। दमकल की कई गाड़ियां तत्काल प्रभाव से घटनास्थल पर भेजी गईं। अग्निशमन कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग को आसपास की अन्य इमारतों में फैलने से रोका। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया।

विज्ञापन


लक्ष्मी नगर के मंगल बाजार में लगी आग की घटना पर फायर ऑफिसर दीपक हुड्डा ने बताया कि हमें सुबह करीब 5:50 बजे कॉल मिली और हम तुरंत 4-5 दमकल गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंच गए। आग बुझाने का काम किया गया और किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें