फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: गैस बिल अपडेट कराने के नाम पर कारोबारी से 3.04 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
- व्हाट्सएप पर भेजा था कनेक्शन कटने का संदेश, मोबाइल पर 45 मिनट तक नहीं रहा पीड़ित का नियंत्रण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। अदाणी गैस का बिल अपडेट कराने के नाम पर साइबर ठगों ने सिविल लाइन निवासी कारोबारी हरीशंकर के बैंक खाते से 3,04,847 रुपये निकाल लिए। आरोपियों ने व्हाट्सएप पर बिल अपडेट नहीं होने का संदेश भेजकर उन्हें अपने जाल में फंसाया। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हरीशंकर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दो अगस्त को उन्होंने अदाणी गैस का 2,136 रुपये का बिल और कनेक्शन की योजना बदलने के लिए 36,050 रुपये ऑनलाइन जमा कराए थे। चार अगस्त को अनजान नंबर से व्हाट्सएप संदेश आया कि बिल अपडेट नहीं हुआ है और भुगतान नहीं करने पर कनेक्शन काट दिया जाएगा। संदेश में दिए गए दूसरे नंबर पर संपर्क करने पर व्यक्ति ने खुद को अदाणी गैस का प्रतिनिधि बताया। पीड़ित के अनुसार, बिल अपडेट करने की प्रक्रिया के दौरान उनके मोबाइल की स्क्रीन काली हो गई और करीब 45 मिनट तक फोन पर उनका नियंत्रण नहीं रहा। बाद में बैंक खाते की जांच कराने पर पता चला कि तीन लेनदेन में कुल 3,04,847.54 रुपये निकाल लिए गए। मोबाइल की जांच में उनकी जानकारी के बिना बिल अपडेट और अदाणी गैस नाम के एप भी मिले। आरोप है कि ठगों ने उनके मोबाइल से अन्य लोगों को भी फर्जी संदेश भेजे।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर क्राइम थाना प्रभारी संदीप कुमार के अनुसार, बृहस्पतिवार को शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले की जांच पीएसआई प्रदीप कर रहे हैं। पुलिस जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें