पुलिस कमिश्नर के साथ संयुक्त पुलिस आयुक्त, डीसीपी समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने पार्क के प्रवेश-निकास, सुरक्षा व्यवस्था और संवेदनशील हिस्सों का निरीक्षण किया।
दिल्ली के कालकाजी के आस्था कुंज पार्क में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात के बाद पुलिस ने बड़े पार्कों की सुरक्षा व्यवस्था की पड़ताल तेज कर दी है। इस क्रम में शुक्रवार रात पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार ने शुक्रवार रात अंबेडकर नगर स्थित जहांपनाह पार्क का औचक निरीक्षण किया। पार्क की सुरक्षा व्यवस्था परखने के साथ वरिष्ठ अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
पुलिस कमिश्नर के साथ संयुक्त पुलिस आयुक्त, डीसीपी समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने पार्क के प्रवेश-निकास, सुरक्षा व्यवस्था और संवेदनशील हिस्सों का निरीक्षण किया। पुलिस का जोर ऐसे स्थानों की पहचान और निगरानी बढ़ाने पर है, जहां अंधेरा या सुनसान होने के कारण आपराधिक वारदात की आशंका रहती है।
करीब 450 एकड़ में फैला जहांपनाह पार्क घने जंगल और हरियाली के कारण लोगों के आकर्षण का केंद्र है। इसके आसपास ग्रेटर कैलाश, अलकनंदा, साकेत, गोविंदपुरी और चिराग दिल्ली जैसे घनी आबादी वाले इलाके हैं। पार्क शाम चार बजे से रात सात बजे तक लोगों के लिए खुला रहता है।