फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: राजेंद्र नगर में यूपीएससी की तैयारी कर रहे छात्र ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट बरामद; लिखी जान देने की वजह

Mon, 19 Oct 2026 05:49 PM IST
विकास कुमार एएनआई, दिल्ली

सार

देश के विभिन्न हिस्सों से छात्र सिविल सेवा की तैयारी के लिए बड़ी संख्या में ओल्ड राजेंद्र नगर और करोल बाग जैसे इलाकों में रहकर पढ़ाई करते हैं। इस घटना के बाद से एक बार फिर छात्रों के मानसिक तनाव और सुरक्षा का मुद्दा चर्चा में आ गया है।
विज्ञापन
Delhi Police - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां सिविल सेवा (यूपीएससी) परीक्षा की तैयारी कर रहे 25 वर्षीय एक छात्र ने अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
Trending Videos

छात्र की हुई पहचान
दिल्ली पुलिस के अनुसार, दोपहर 2:38 बजे ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित मकान नंबर 11A/16 में फंदे से लटककर आत्महत्या करने की एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई थी। पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो आंध्र प्रदेश के रहने वाले मृतक छात्र अल्टा भारत कुमार रेड्डी (25) अपने अंदर से बंद फ्लैट के भीतर मृत पाए गए।
विज्ञापन

सुसाइड नोट हुआ बरामद
पुलिस की शुरुआती जांच में किसी भी तरह की साजिश (फाउल प्ले) की बात सामने नहीं आई है। हालांकि, मौके से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिससे पढ़ाई से जुड़े तनाव (डिप्रेशन) की बात सामने आ रही है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें