फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: मंगोलपुरी की जूता फैक्टरी में लगी भीषण आग, चार लोगों की मौत; लपटों पर काबू... कूलिंग का काम जारी

Sat, 31 Oct 2026 02:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

हादसे में चाल लोगों की मौत की खबर है। आग बुझाने के लिए मौके पर दमकल की 20 गाड़ियां मौजूद हैं। दमकल विभाग ने बताया कि हादसे में छह लोग बेहोश हो गये थे। उनको अस्पताल ले जाया गया है।
विज्ञापन
मौके पर दमकल - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगोलपुरी इलाके की एक जूता फैक्टरी में आग लग गई है। हादसे में चार लोगों की मौत की खबर है। आग को बुझाने के लिए मौके पर दमकल की 20 गाड़ियां मौजूद थीं। दमकल विभाग ने बताया कि हादसे में छह लोग बेहोश हो गये थे। उनको अस्पताल ले जाया गया है। इनमें से चार को मृत घोषित कर दिया गया। देर रात आग बुझा दी गई, कूलिंग चल रही थी। 

विज्ञापन


बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि 30/10/2026 को रात लगभग 9:30 बजे मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 के B-293/294 में आग लग गई। पुलिस और दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू किया। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कई टीमों ने घंटों तक काम किया। अब तक कुल 6 लोगों को बाहर निकाला गया है, जो फैक्टरी के अंदर बेहोश पाए गए थे। 

इन सभी को इलाज के लिए तुरंत मंगोलपुरी के संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया। इन 6 लोगों में से 4 को मृत घोषित कर दिया गया है, जबकि बाकी 2 लोगों का इलाज चल रहा है। बचाव अभियान अभी भी जारी है। कानून के अनुसार उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात 9:32 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली थी।  सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की गाड़ियों को रवाना कर दिया गया था। बड़ी संख्या में दमकलकर्मी भी मौके पर मौजूद हैं। इनकी संख्या 80 बताई जा रही है। आग अभी बनी हुई है। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।

बुझ गई आग, कूलिंग जारी
मौके पर मौजूद अग्निशमन अधिकारी पारस कुमार ने बताया कि फायर सर्विस को रात करीब 9:31-9:32 बजे मंगोलपुरी की एक फैक्टरी में आग लगने की सूचना मिली। छह लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इन सभी को संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया। यह जूतों की एक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट है, जहां जूते बनाए जाते हैं और रखे जाते हैं। आग सबसे पहले बेसमेंट में लगी थी। हमने इसे बेसमेंट तक ही सीमित रखा, जिससे यह आगे नहीं फैल पाई। बहुत धुआं होने के कारण, हमने एक व्यक्ति को तीसरी मंजिल की सीढ़ियों से और पांच अन्य लोगों को चौथी मंजिल से सुरक्षित निकाला। आग पूरी तरह से बुझा दी गई है और अभी कूलिंग-डाउन की प्रक्रिया चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें