फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: आईजीआई एयरपोर्ट पर एमिरेट्स के विमान से टकराया पक्षी, उड़ान रद्द होने से यात्री परेशान

Sun, 18 Oct 2026 01:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एमिरेट्स एयरलाइंस ने अपने बयान में बताया कि विमान की मरम्मत के कारण दिल्ली से दुबई जाने वाली उड़ान ईके 517 के 18 अक्टूबर को दिल्ली के स्थानीय समय के अनुसार सुबह सात बजे रवाना होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (आईजीआई) पर शनिवार को दुबई जाने वाली एमिरेट्स एयरलाइंस की उड़ान ईके 517 के साथ बर्ड स्ट्राइक की घटना सामने आई। उड़ान भरने से पहले पक्षी के विमान से टकराने के कारण उसके अगले हिस्से (नोज कोन) को नुकसान पहुंचा। इसके बाद विमान का संचालन रोकना पड़ा। उड़ान में देरी के कारण दुबई जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, एमिरेट्स की उड़ान ईके 517 को शनिवार शाम 4:25 बजे दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 से दुबई के लिए रवाना होना था। हालांकि, पक्षी के टकराने से विमान के अगले हिस्से को नुकसान पहुंचने के बाद उसकी तकनीकी जांच और मरम्मत की जरूरत पड़ी। इसके चलते निर्धारित समय पर उड़ान नहीं हो सकी और यात्रियों को प्रस्थान के नए समय का इंतजार करना पड़ा। 

18 अक्टूबर सुबह सात बजे रवाना होने की उम्मीद
एमिरेट्स एयरलाइंस ने अपने बयान में बताया कि विमान की मरम्मत के कारण दिल्ली से दुबई जाने वाली उड़ान ईके 517 के 18 अक्टूबर को दिल्ली के स्थानीय समय के अनुसार सुबह सात बजे रवाना होने की उम्मीद है। एयरलाइन ने उड़ान में देरी के कारण यात्रियों को हुई असुविधा के लिए माफी मांगी है। कंपनी ने कहा कि यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इससे किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। यात्रियों को हुई परेशानी को देखते हुए उनके लिए होटल में ठहरने की व्यवस्था भी की जा रही है। 
विज्ञापन


घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल 
घटना से संबंधित कुछ वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुए हैं। इनमें विमान के अगले हिस्से पर नुकसान दिखाई देने का दावा किया गया है। विमान के बाहरी हिस्से को क्षति पहुंचने की स्थिति में तकनीकी जांच जरूरी होती है। जांच और मरम्मत के बाद ही विमान को उड़ान के लिए सुरक्षित घोषित किए जाने की प्रक्रिया पूरी की जाती है। 

क्या होती है बर्ड स्ट्राइक 
विमान और पक्षी के बीच टकराव को विमानन क्षेत्र में बर्ड स्ट्राइक कहा जाता है। इस तरह की घटनाओं में विमान के इंजन, सामने के शीशे या बाहरी हिस्सों को नुकसान पहुंच सकता है। नुकसान की गंभीरता के आधार पर विमान की तकनीकी जांच की जाती है और उसके बाद ही आगे के संचालन का फैसला लिया जाता है। फिलहाल इस घटना में यात्रियों या चालक दल के किसी सदस्य के घायल होने की आधिकारिक सूचना सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें