फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: हैदरपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में 12 वर्षीय बच्चे का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
हाथ पर मॉम-डैड लिखा, कंधे पर मोर पंख का टैटू, नहाने के दौरान डूबने की आशंका
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।
रोहिणी सेक्टर-13 स्थित हैदरपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में रविवार शाम करीब 12 वर्षीय बच्चे का शव मिला है। बच्चे की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के इलाकों के साथ दिल्ली और अन्य राज्यों में उसकी पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
पुलिस के अनुसार, शाम को प्लांट में बच्चे का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकाला। बच्चे ने हाफ पैंट पहन रखी थी और शरीर पर किसी तरह की चोट के निशान नहीं मिले। शुरुआती जांच में आशंका है कि नहर में नहाने के दौरान डूबने से उसकी मौत हुई और पानी के बहाव के साथ शव प्लांट तक पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे की पहचान के लिए पुलिस ने उसके शरीर पर मौजूद विशेष निशानों को अहम सुराग बनाया है। उसके दाहिने हाथ पर मॉम-डैड लिखा है, जबकि दाहिने कंधे पर मोर पंख का टैटू बना है। हाथ में कलावा और राखी बंधी थी तथा अंगुलियों में चांदी की दो अंगूठियां मिली हैं। रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त शशांक जायसवाल ने बताया कि दिल्ली समेत अन्य राज्यों की पुलिस को बच्चे की जानकारी भेजी गई है। सोशल मीडिया के जरिए भी लोगों से पहचान में मदद की अपील की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें