फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: ऑटो सवार छात्रा का कार से पीछा कर रास्ता रोका, छेड़छाड़ का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल।
मुंडकटी थाना क्षेत्र में विश्वविद्यालय से पढ़ाई कर ऑटो से घर लौट रही बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने कार से छात्रा का पीछा किया और हाईवे पर ऑटो के सामने कार खड़ी कर उसका रास्ता रोक दिया। छात्रा के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मुंडकटी थाना प्रभारी कैलाश भड़ाना के अनुसार छात्रा ने शिकायत में बताया कि गांव औरंगाबाद निवासी सौरव ने कॉलेज से कुछ दूरी से उसका पीछा करना शुरू किया। हाईवे पर ऑटो के सामने कार रोकने के बाद आरोपी ने खुद को गांव के सरपंच का बेटा बताते हुए छात्रा को पैसों का लालच दिया और उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध पर आरोपी ने छात्रा और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें