फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में महिला सुरक्षा पर फिर उठे सवाल: नौकरी दिलाने के बहाने दुष्कर्म, वीडियो बनाकर दी धमकी; आरोपी फरार

Thu, 24 Sep 2026 10:02 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके में एक 41 वर्षीय महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने नौकरी दिलाने के बहाने महिला को नशीला पदार्थ दिया और बाद में वीडियो के जरिये उसे धमकाया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके में 41 वर्षीय महिला को नौकरी दिलाने के बहाने कथित तौर पर नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया गया और बाद में घटना के कथित वीडियो के जरिए उसे चुप रहने के लिए धमकाया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। आरोपी फिलहाल फरार है। लक्ष्मी नगर निवासी महिला ने आरोप लगाया कि गणेश नगर निवासी आरोपी दीपक बंसल से करीब दो साल पहले उसकी दोस्ती हुई थी और उसने नौकरी दिलाने में मदद करने का वादा किया था।

शिकायत के अनुसार, बंसल चार मार्च को नौकरी के सिलसिले में बातचीत करने के बहाने महिला के पास आया और कथित तौर पर उसे कोई ऐसा पदार्थ दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। पुलिस ने बताया कि इसके बाद उसने कथित तौर पर महिला से दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, जब महिला को होश आया और उसने इस घटना का विरोध किया तो आरोपी ने कथित तौर पर घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी दी। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने उसकी सोने के कड़े, अंगूठी और चेन ले ली तथा पुलिस में शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

शिकायत के अनुसार, आरोपी ने पुलिस में अपने संपर्क होने का दावा किया और शिकायत करने पर महिला पर तेजाब फेंकने की भी धमकी दी। महिला कई महीनों तक डर के कारण चुप रही, लेकिन आरोपी द्वारा कथित तौर पर लगातार परेशान किए जाने के बाद उसने पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने बताया कि बंसल के खिलाफ 22 सितंबर को मंडावली थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने कहा कि आरोपी को पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है और वह फिलहाल फरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें