फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: मास्टर ट्रेनर्स ने समझीं जनगणना की मैदानी चुनौतियां, दूसरे चरण के तहत चार दिवसीय प्रशिक्षण पूरा

Thu, 08 Oct 2026 10:49 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

प्रशिक्षण के अंतिम दिन प्रतिभागियों को जनगणना कार्य की व्यावहारिक एवं मैदानी जानकारी देने के लिए फील्ड विजिट कराया गया।
विज्ञापन
जनगणना - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनगणना के दूसरे चरण के सफल एवं सुचारू संचालन के लिए मास्टर ट्रेनर्स का चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हो गया है। जनगणना निदेशालय ने यह प्रशिक्षण पांच से आठ अक्तूबर तक वन अनुसंधान संस्थान के साइंटिस्ट्स हॉस्टल में कराया है।

विज्ञापन


प्रशिक्षण के अंतिम दिन प्रतिभागियों को जनगणना कार्य की व्यावहारिक एवं मैदानी जानकारी देने के लिए फील्ड विजिट कराया गया। इस दौरान मास्टर ट्रेनर्स ने जनसंख्या गणना की कार्यप्रणाली, विभिन्न परिस्थितियों में कार्य संपादन और मैदानी स्तर पर आने वाली संभावित चुनौतियों की व्यावहारिक समझ हासिल की। फील्ड विजिट के बाद एक विशेष सत्र में प्रतिभागियों के अनुभव व सुझाव लिए गए और उनकी शंकाओं का समाधान किया गया।

UK Top News: युवक की गोली मारकर हत्या, हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत, अनुराग डोभाल गिरफ्तार, पढ़ें अपडेट
विज्ञापन
विज्ञापन


समापन सत्र में निदेशक जनगणना इवा आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि जनगणना के दूसरे चरण के सफल संचालन में मास्टर ट्रेनर्स की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने मास्टर ट्रेनर्स का आह्वान किया कि वे प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान का उपयोग कर आगामी चरणों में गणना कार्मिकों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण दें और आंकड़ों की शुद्धता, एकरूपता एवं निर्धारित नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। समारोह के अंत में निदेशक इवा श्रीवास्तव और संयुक्त निदेशक व राष्ट्रीय प्रशिक्षक शैलेंद्र सिंह नेगी ने सभी मास्टर ट्रेनर्स को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर्स ने पूरी निष्ठा और समन्वय के साथ दायित्व निभाने का संकल्प लिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें