फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड क्रांति दल: यूकेडी की घर-घर दस्तक, भाजपा-कांग्रेस के बीच तीसरे विकल्प की पहचान बनाने की चुनौती

Fri, 27 Nov 2026 08:05 AM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

राज्य आंदोलन से उपजी राजनीतिक विरासत को फिर से जनसमर्थन में बदलना उत्तराखंड क्रांति दल  के लिए बड़ी कसौटी है। क्षेत्रीय मुद्दों और स्थानीय पहचान की राजनीति के सहारे यूकेडी मतदाताओं के बीच अपनी जगह मजबूत करने की कोशिश में है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को सीधे जनता से जोड़ने और संगठन की सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
उत्तराखंड क्रांति दल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड की सियासत में अपनी खोई राजनीतिक जमीन वापस पाने के लिए उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। भाजपा और कांग्रेस के बीच तीसरे राजनीतिक विकल्प के रूप में अपनी पहचान के लिए दल के सामने कई चुनौतियां हैं।

यूकेडी के सामने सबसे बड़ी चुनौती राज्य आंदोलन के दौर में हासिल राजनीतिक पहचान को दोबारा व्यापक जनसमर्थन में बदलने की है। हालांकि आंदोलन के दौरान मिली पहचान को चुनावी समर्थन में बदलना उसके लिए आसान नहीं है। दल के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती बताते हैं कि इसके लिए पार्टी के कार्यकर्ता इन दिनों घर-घर चर्चा, घर-घर पर्चा अभियान चलाकर जनता के बीच जा रहे हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: मौसम के बदले पैटर्न का सीधा असर, अब बढ़ेगी ठिठुरन, पाला और कोहरे का अलर्ट, बारिश के आसार नहीं
विज्ञापन


भाजपा-कांग्रेस के मुकाबले संगठनात्मक कमजोरी भी दल के सामने चुनौती है। भाजपा और कांग्रेस के पास बूथ स्तर पर संगठनात्मक नेटवर्क है। ऐसे में दल को भी कई क्षेत्रों में सांगठनिक उपस्थिति मजबूत करनी होगी। दल के केंद्रीय अध्यक्ष बताते हैं कि इसके लिए एक बूथ और 10 यूथ कार्यक्रम चलाया जा रहा है। दल के सामने चुनौती यह भी है कि मूल निवास, भू-कानून, स्थायी राजधानी गैरसैंण, बेरोजगारी और पलायन जैसे मुद्दों पर केवल बयानबाजी तक सीमित रहने के बजाए पार्टी ठोस नीतिगत विकल्प जनता के सामने रखे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें