35 हजार कैंची धाम, 27 हजार आशारोड़ी में पहुंचे
राज्य में सार्वजनिक अवकाश और पर्यटन सीजन में संख्या वहनों की संख्या कई गुना तक बढ़ जाती है। दो अक्तूबर की बात करें तो कैंची धाम में 35 हजार वाहन पहुंचे थे, जबकि आशारोड़ी में 20 हजार से अधिक वाहन रिपोर्ट हुए। इसी दिन मसूरी रोड पर कुठाल गेट पर ही सुबह 9:15 से 11.15 तक 1500 वाहन पहुंचे थे। नारसन बार्डर पर 20245 वाहन रिपोर्ट हुए थे। इसमें बड़ी संख्या में अन्य राज्यों के भी वाहन थे।कैमरों से वाहनों के नंबर प्लेट की खींची गई फोटो को प्रॉसेस से जुड़ी तकनीकी दिक्कत आ रही है, इसे दूर करने का प्रयास किया गया है। इसके अलावा जिन जगहों पर कैमरों की संख्या और आसपास से वाहनों के निकाले जाने की संभावना रहती हे, वहां पर एनपीआर कैमरों की संख्या को बढ़ाया जाएगा। -सनत कुमार सिंह, अपर परिवहन आयुक्त