फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में सीजेपी के आंदोलन पर बल प्रयोग लोकतंत्र पर हमला : प्रतिमा

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता प्रतिमा सिंह ने दिल्ली में सीजेपी के आंदोलन को कथित रूप से बलपूर्वक कुचलने की घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इसे जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला बताया।
विज्ञापन

प्रतिमा सिंह ने कहा, केंद्र की भाजपा सरकार के इशारे पर आंदोलनकारियों के खिलाफ बल प्रयोग लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिक अधिकारों के प्रति सरकार की हिटलरशाही सोच को उजागर करता है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक को शांतिपूर्ण ढंग से विरोध दर्ज कराने का सांविधानिक अधिकार है। किसी आंदोलन को दबाने के लिए पुलिस या अर्धसैनिक बलों का सहारा लेना लोकतांत्रिक व्यवस्था की मूल भावना के विपरीत है। उन्होंने कहा, भाजपा सरकार एक ओर लोकतंत्र की रक्षा की बात करती है, वहीं, दूसरी ओर विरोध की आवाज को दबाने के आरोप सामने आते हैं। प्रतिमा ने कहा, असहमति लोकतंत्र की कमजोरी नहीं, बल्कि उसकी बुनियादी ताकत है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें