फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: गिरासू भवन का एक हिस्सा टूटा, कार क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम की ओर से गिरासू भवनों में घोषित एलआईसी बिल्डिंग का एक हिस्सा अचानक टूटकर सड़क पर आ गिरा। इससे वहां पर खड़ी एक कार क्षतिग्रस्त हो गई थी। गनीमत रही कि आसपास कोई मौजूद नहीं था। इसकी वजह से बड़ा हादसा होते-होते बच गया।
विज्ञापन

जिस समय यह घटना घटित हुई उस समय रोजाना वहां बड़ी संख्या में लोगों का आना जाना लगा रहता है। बताया जाता है कि इस भवन को कोई साल पूर्व नगर निगम ने गिरासू भवन घोषित किया था लेकिन आज तक इस भवन को गिराया नहीं जा सका है। नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार इसमें कई दुकानदारों के बीच विवाद चला आ रहा है और यह मामले अदालत में विचाराधीन है। ऐसे में अभी तक इसको गिराने की कार्रवाई नहीं शुरू की जा सकी है।
सिर्फ एलआईएसी भवन नहीं, 23 से ज्यादा और भी भवन गिरासू
राजधानी में जर्जर भवनों की कमी नहीं है। पूरे शहर में नगर निगम की ओर से करीब 23 से ज्यादा भवनों को गिरासू भवन की सूची में डाला था। ये भवन इस तरह के हैं कि इनकी हालत बहुत खराब है। प्रशासन की ओर से समय-समय पर कार्रवाई किए जाने की बात कही जाती है लेकिन आज तक इन भवनों को नहीं गिराया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें