हरीश रावत ने मुलाकात के बाद बताया कि हम सबका एक ही उद्देश्य है कि पार्टी को मजबूत कर 2027 में सत्ता में लाना। एक बात स्पष्ट है कि उत्तराखंड और राज्य के लोगों के सामने जो चुनौतियां आएंगी, मैं उनके समाधान की आवाज उठाता रहूंगा।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम हरीश रावत ने नई दिल्ली में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा से मुलाकात कर चिट्टी पर अपना पक्ष रखा। उन्होंने प्रभारी के साथ हुई बातचीत का खुलासा नहीं किया। हरदा ने कहा मुलाकात के दौरान प्रभारी से कुछ उपयोगी बातें हुईं और मैंने कुछ स्थितियों को स्पष्ट किया। जल्द ही राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खगरे व महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
हरीश रावत ने मुलाकात के बाद बताया कि हम सबका एक ही उद्देश्य है कि पार्टी को मजबूत कर 2027 में सत्ता में लाना। एक बात स्पष्ट है कि उत्तराखंड और राज्य के लोगों के सामने जो चुनौतियां आएंगी, मैं उनके समाधान की आवाज उठाता रहूंगा। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लोकतंत्र बचाने की एक बड़ी लड़ाई लड़ रहे हैं और हमें उसके संदेश के साथ प्रत्येक व्यक्ति को जोड़ना है। मैं उम्मीद करता हूं कि इसके लिए राज्य में पार्टी मेरी सेवाओं का उपयोग करेगी।
उन्होंने कहा, कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है। पार्टी को मुझे तलब करना या स्पष्टीकरण मांगने का पूरा हक है। मैं पार्टी का कार्यकर्ता हूं। मगर मैंने स्वयं प्रभारी से मिलने का समय मांगा है। कुछ व्यस्तता के कारण मिलने में एक दिन का विलंब हुआ। शुक्रवार को प्रभारी के साथ क्या बात हुई उसका खुलासा नहीं करूंगा।
इतना जरूर है कि उपयोगी बातें हुई और मैंने कुछ स्थितियां उनके सामने स्पष्ट कर दीं। उन्होंने पार्टी को पूरा अधिकार है कि वह अपने वरिष्ठ व उम्रदराज कार्यकर्ता को तलब कर सकती है, लेकिन मुझे पार्टी ने तलब नहीं किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे व राष्ट्रीय महासचिव वेणुगोपाल से समय मिलने पर जल्द मुलाकात कर कुछ बातों को उनके सामने रखूंगा।