भारत की टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर साफ किया है कि उन्हें फिलहाल प्लेइंग-11 में सीधे जगह नहीं मिल सकती। अय्यर के मुताबिक, शीर्ष क्रम में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में सूर्यवंशी को अपने मौके का इंतजार करना होगा। हालांकि, कप्तान ने भरोसा दिलाया कि इस युवा खिलाड़ी को आगे अवसर मिलेंगे। न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज से पहले बुधवार को क्राइस्टचर्च में अय्यर ने कहा कि सूर्यवंशी को टीम के माहौल में खुश रहना चाहिए और अपने अवसरों के लिए धैर्य रखना चाहिए।
|
मैच |
तारीख |
मैदान |
समय (भारतीय समय) |
|---|---|---|---|
|
पहला टी20 |
22 अक्तूबर 2026 |
क्राइस्टचर्च |
दोपहर 12:30 बजे |
|
दूसरा टी20 |
24 अक्तूबर 2026 |
क्राइस्टचर्च |
दोपहर 12:30 बजे |
|
तीसरा टी20 |
27 अक्तूबर 2026 |
वेलिंगटन |
दोपहर 12:30 बजे |
|
चौथा टी20 |
30 अक्तूबर 2026 |
ऑकलैंड |
दोपहर 12:30 बजे |
|
पांचवां टी20 |
1 नवंबर 2026 |
हैमिल्टन |
दोपहर 12:30 बजे |