फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला प्रीमियर लीग 2027: कब और कहां होगी नीलामी, कितने खिलाड़ियों पर लगेगी बोली और कितने स्लॉट खाली? जानिए

Mon, 19 Oct 2026 07:15 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

महिला प्रीमियर लीग 2027 की नीलामी 28 अक्तूबर को केरल के कोच्चि में होगी। नीलामी के लिए कुल 146 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है, जिनमें 119 भारतीय और 27 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। फ्रेंचाइजियों के पास कुल 27 स्लॉट उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
महिला प्रीमियर लीग 2027 - फोटो : WPL-X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2027 की नीलामी की तैयारियां पूरी हो गई हैं। 28 अक्तूबर को केरल के कोच्चि में होने वाली इस नीलामी में कुल 146 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी। हालांकि, फ्रेंचाइजियों के पास खिलाड़ियों को चुनने के लिए केवल 27 स्लॉट उपलब्ध हैं। ऐसे में टीमों के बीच पसंदीदा खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ने के लिए प्रतिस्पर्धा देखने को मिल सकती है। नीलामी के लिए पंजीकृत 146 खिलाड़ियों में 119 भारतीय और 27 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। भारतीय खिलाड़ियों में 22 कैप्ड और 97 अनकैप्ड खिलाड़ी हैं। वहीं, विदेशी खिलाड़ियों की सूची में 14 कैप्ड और 13 अनकैप्ड खिलाड़ी शामिल हैं। विदेशी खिलाड़ियों के समूह में एसोसिएट देशों की छह खिलाड़ी भी हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

भारतीय खिलाड़ियों के लिए 20 स्लॉट
डब्ल्यूपीएल 2027 की नीलामी में कुल 27 स्लॉट उपलब्ध हैं। इनमें से 20 स्लॉट भारतीय खिलाड़ियों के लिए और सात स्लॉट विदेशी खिलाड़ियों के लिए निर्धारित हैं। खिलाड़ियों की संख्या और उपलब्ध स्लॉट को देखते हुए फ्रेंचाइजियों को अपनी टीम की जरूरतों के अनुसार रणनीति बनानी होगी। पंजीकृत खिलाड़ियों में बड़ी संख्या अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों की है। कुल 97 अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों ने ऑक्शन के लिए पंजीकरण कराया है। इसके अलावा 22 कैप्ड भारतीय खिलाड़ी भी अपनी दावेदारी पेश करेंगी।
 

सोफिया डंकली और सोफी मोलिन्यूक्स का बेस प्राइस सबसे ज्यादा
नीलामी में इंग्लैंड की सोफिया डंकली और ऑस्ट्रेलिया की सोफी मोलिन्यूक्स ने सबसे अधिक 50 लाख रुपये के बेस प्राइस पर पंजीकरण कराया है। वहीं, भारतीय खिलाड़ी जी. कमालिनी और किरण नवगिरे के साथ विदेशी खिलाड़ियों हीदर ग्राहम और जेस जोनासन का बेस प्राइस 40 लाख रुपये है। इसके अलावा कुल 30 खिलाड़ियों ने 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर अपना नाम दर्ज कराया है। 
विज्ञापन

शाम 5:30 बजे शुरू होगी नीलामी
महिला प्रीमियर लीग 2027 की नीलामी 28 अक्तूबर को शाम 5:30 बजे शुरू होगी। कोच्चि में होने वाली इस प्रक्रिया के दौरान फ्रेंचाइजियां उपलब्ध स्लॉट के अनुसार खिलाड़ियों पर बोली लगाएंगी और अपनी टीमों को मजबूत करने की कोशिश करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें