फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत बनाम जापान: कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीत के बाद पिच को लेकर क्या कहा? खराब बल्लेबाजी पर दिया ये बयान

Tue, 22 Sep 2026 04:23 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सानो

सार

भारतीय टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने बल्लेबाजों का बचाव किया है। श्रेयस ने जापान के खिलाफ मिली करीबी जीत के बाद सानो इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच को लेकर भी राय रखी।
विज्ञापन
भारत बनाम जापान - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने मंगलवार को जापान के खिलाफ एकमात्र टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में अपनी टीम की दो रन की रोमांचक जीत के बाद सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड की पिच को बल्लेबाजी के लिए मुश्किल बताया। बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में दोनों टीम को केवल पांच-पांच ओवर खेलने का मौका मिला। बाएं हाथ के स्पिनर चार्ली हारा-हिंजे और ऑफ-स्पिनर इब्राहिम ताकाहाशी की गेंदें काफी ज्यादा टर्न हो रही थीं। इसके कारण भारत ने चार विकेट गंवाकर केवल 32 रन बनाए जो उम्मीद से कम स्कोर था। हालांकि भारतीय गेंदबाजों ने जापान को 30 रन पर रोककर दो रन से जीत हासिल की और एक बड़े उलटफेर की संभावना को टाल दिया। 
विज्ञापन

स्पिन की गति को समझने में हुई चूक
मैच के बाद अय्यर ने कहा, गेंद काफी ज्यादा टर्न हो रही थी। इस विकेट पर बल्लेबाजी करना बहुत मुश्किल था। हमने अपने सलामी बल्लेबाजों को भी देखा कि वे स्पिन की गति को समझ नहीं पा रहे थे। मैंने तय किया कि एक और दो रन लेना आसान होगा और जो बल्लेबाज मेरे साथ आया था, उसके साथ तालमेल बनाकर खेलना होगा। फिर मैंने तय किया कि मैं गेंद के हिसाब से खेलूंगा। अगर गेंद टर्न हो रही है और पिच पर रुककर आ रही है, तो मैं एक और दो रन के लिए गेंद को हल्के हाथों से खेलूंगा।

अय्यर ने कहा, मैं हमेशा कहता हूं कि पांच ओवर के मैच का नतीजा किसी भी टीम के पक्ष में जा सकता है। आज जापानी टीम ने जिस तरह का रवैया दिखाया, वह शानदार था। मुझे लगता है कि वे सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। हमारे लिए भी इस विकेट पर खेलना एक अच्छा अभ्यास रहा। 
विज्ञापन

अब एशियाड में अभियान की करेगी शुरुआत 
अब भारतीय टीम नागोया में होने वाले एशियन गेम्स में नजर आएगी जिसमें वह 28 सितंबर को क्वार्टर फाइनल चरण से अपने अभियान की शुरुआत करेगी। जापान के कप्तान केंडेल काडोवाकी-फ्लेमिंग के लिए यह जीत के बहुत करीब आकर चूकने जैसा मामला था। काडोवाकी-फ्लेमिंग ने कहा, हमें इस बात पर गर्व है कि हम दुनिया की सबसे अच्छी टीम को आखिरी गेंद तक कड़ी टक्कर दे पाए। हमें अपनी क्रिकेट टीम पर गर्व है। जो लोग पूरी रात इस मैदान पर काम कर रहे थे, उन्हीं की वजह से यह मैच हो पाया।

उन्होंने कहा कि उन्हें हमेशा से लग रहा था कि इस पिच पर भारतीय स्पिनरों का सामना करना मुश्किल होगा। उन्होंने कहा, जब अक्षर पटेल और रवि बिश्नोई हमारी पिच पर गेंदबाजी कर रहे थे तो हमें पता था कि यह एक चुनौती होगी, लेकिन 6.5 रन प्रति ओवर को देखते हुए मन में तरह-तरह के ख्याल आने लगते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें